ब्लागर्स बिग बास शुरू : कई ख्यात और कुख्यात ब्लागर्स हुये बास के हाऊस मे फ़िट

हाय एवरी वन...सभी दर्शकों को ब्लागर्स बिग बास के होस्ट राज भाटिया का सलाम नमस्ते! मुझे नही पता कि किसने मुझे होस्ट बनाया? बस इतना पता है कि कोई बास नाम का शातिर मुझे यहां तक पकड के ले आया और आदेश दिया कि होस्ट बनो....मैं डर के मारे मना नही कर पाया और मैं अब इस ब्लागर्स बिग बास का होस्ट हूं..

इसी बास ने कुछ ब्लागर लोगों को भी घर के अंदर घुसेड दिया है और बाहर से ताला मार दिया है. आपको अंदाजा लगा कर बताना है कि कौन कौन ख्यात या कुख्यात ब्लागर अंदर फ़िट हो चुका है?

ब्लागर्स बिग बास हाऊस के बाहर शो के होस्ट राज भाटिया

मुझे आदेश मिला है कि मैं यहां से अंदर की पल पल की खबर रखूं और आप लोगों को जानकारी देता रहूं और लेता रहूं.

मुझे बास ने आप लोगों से यह सवाल पूछने का आदेश दिया है कि क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस समय हाऊस के अंदर कौन कौन लोग फ़िट हो चुके हैं? और आप और किन किन को यहां बिग बास की जेल में फ़िट करवाना चाहते हैं?

देखते हैं आपके जवाबों की लिस्ट बास की लिस्ट से मेल खाती है या नही?

अब मैं आपके जबावों का इंतजार करता हूं तो फ़टाफ़ट जवाब दे डालिये...बिग बास आपके जवाबों का इंतजार कर रहा है.

और याद रखिये ..दर्शकों के लिये भी सरप्राईज इनाम रखा गया है.........

जल्दी लौटता हूं.

44 comments:

  Arvind Mishra

Monday, November 01, 2010 5:29:00 AM

मुझे सूचना मिल गयी थी इसलिए इस साल के आख़िरी अद्भुत खेल को देखने सुबह सुबह ही आंखे मलता हुआ मैं आ पहुंचा हूँ ...
दरवाजा बंद हो गया है और मैं बाहर ही हूँ ....
कौन कौन होगा अन्दर ...? बड़े मजे होंगे न बिग बॉस के घर के भीतर ,खाने पीने के उम्दा आईटम ....
बताईये न अन्दर कौन कौन है ?

  खुशदीप सहगल

Monday, November 01, 2010 7:41:00 AM

ताऊ,
राज भाटिया जी की टंकी को ब्लॉगर्स बिग हाउस बनाने का आइडिया इसी नाचीज़ का था...

वैसे ताऊ तू तो खुद ही अंदर बंद सै...अंदर की ख़बरें बाहर कैसे कर रिया...अंदर तो न मोबाइल होवे से, न टेलीफोन, न इंटरनेट...फिर ये कौन सा पपलू फिट कर लिया से...

वैसे ताऊ लंगड़े कुत्ते पर लठ्ठ बरसा कर तूने ठीक न किया से...
http://deshnama.blogspot.com/2010/10/blog-post_31.html

जय हिंद...

  सतीश सक्सेना

Monday, November 01, 2010 8:04:00 AM

मैंने पहले ही कह दिया था कि ताऊ की नज़र, भाई अरविन्द मिश्र के आइडिया पर पड़ते ही ताऊ इसे ले उड़ेंगे और वह धुआं धार कमाई होगी कि डॉ अरविन्द मिश्र को ताऊ के भरोसे ही बैठना पड़ेगा ! कोई कापी राइट एक्ट ब्लाग जगत के इस महा खलबलीबाज ताऊ पर नहीं चलता !

मान गए भाई ! अजय कुमार झा के शब्दों में कहूं तो ताऊ उस्तादों का ओस्ताज है !

बड़े भाई राज भाटिया पहले से ही स्मार्ट हैं मगर इस ड्रेस में तो गज़ब ही ढा रहे हैं...

अब हमारे द्वारा लिस्ट देने से यहाँ कुछ नहीं होने वाला ...ताऊ को जिन चेहरों से कमाई दीखेगी ताऊ के बिग बॉस में उन्ही को जगह मिलेगी !

ताऊ मैं तेरे टिकट बेचने को तैयार हूँ !
( ताऊ )ओस्ताज जी जिंदाबाद !

  seema gupta

Monday, November 01, 2010 8:37:00 AM

आदरणीय राज भाटिया जी को होस्ट के रूप में देख कर बड़ी ख़ुशी हुई , पर अन्दर कौन कौन ताऊ जी के जुल्म का शिकार होने वाला है अब तो ऊपर वाले पर ही भरोसा है..... हा हा हा हहा हा हा हा
regards

  भारतीय नागरिक - Indian Citizen

Monday, November 01, 2010 9:31:00 AM

मैं तो पक्का नहीं हूं...

  राम त्यागी

Monday, November 01, 2010 9:49:00 AM

इन्तजार है समाचार का !!

  योगेन्द्र मौदगिल

Monday, November 01, 2010 10:00:00 AM

haryana association jindabaad.....

sabse aage haryana rahegaga tau....
list lage ya na lage,,,,,,

  संगीता स्वरुप ( गीत )

Monday, November 01, 2010 10:11:00 AM

कुख्यात ब्लोगर्स ....:) :) बिग बॉस में धमाल होगा ..

  नीरज जाट जी

Monday, November 01, 2010 10:14:00 AM

ब्लॉगर्स बिग बॉस में जाट भी होना चाहिये।
नहीं तो बाहर से ही खरदू मचाना शुरू कर देंगे।

  सतीश सक्सेना

Monday, November 01, 2010 11:25:00 AM

एक तो करेला उस पर नीम चढ़ा ....
योगेन्द्र मौदगिल जी ने रही सही कसर पूरी कर दी !
ताऊ मैं रोहतक में पैदा हुआ था ..जन्म सर्टिफिकेट है मेरे पास ..
ध्यान रखियो !

  डा. अरुणा कपूर.

Monday, November 01, 2010 11:26:00 AM

...और तो पता नही...ताउजी १००% अंदर है!..तभी तो ताईजी खुश नजर आ रही है!

  Arvind Mishra

Monday, November 01, 2010 12:05:00 PM

१२ बजे की खबर है ताऊ की मोबाईल किसी ने तोड़ दी है ,,और उन्होंने कुछ लोगों पर दांत गड़ा दिए हैं ...घमासान मच चुकी है ,,,अब देखते हैं अगली खबर ताऊ कैसे दे पाते हैं !

  वन्दना

Monday, November 01, 2010 12:20:00 PM

यहाँ से तो भागना पडेगा ………………फ़ंस गये तो गये काम से…………………भगवान बचाये ब्लोगर्स बिग बास से्…………………हा हा हा।

  डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण)

Monday, November 01, 2010 2:28:00 PM

इस नई जानकारी के लिए शुक्रिया ताऊ जी!

  राज भाटिय़ा

Monday, November 01, 2010 2:30:00 PM

अरे ताऊ मुझे क्यो होस्ट बना दिया, मै तो बाहर खडा ही कांप रहा हुं, अंदर की भायनक भायनक आवाजे सुन कर.... अंदर जाते ही सारे मुझ पर पिल गये तो...

  दीपक "तिवारी साहब"

Monday, November 01, 2010 2:54:00 PM

बहुत सही काम मिल गया ताऊ, हमको भी अंदर फ़िट करो, फ़िर तो मौज ही मौज है. थोडे दिन आराम कर लेंगे.

  दीपक "तिवारी साहब"

Monday, November 01, 2010 2:54:00 PM

बहुत सही काम मिल गया ताऊ, हमको भी अंदर फ़िट करो, फ़िर तो मौज ही मौज है. थोडे दिन आराम कर लेंगे.

  दीपक "तिवारी साहब"

Monday, November 01, 2010 2:56:00 PM

अंदर फ़िट लोगों की लिस्ट कहां है? वो कब लगेगी?

  दीपक "तिवारी साहब"

Monday, November 01, 2010 2:56:00 PM

और पता कहां का है?

  makrand

Monday, November 01, 2010 3:01:00 PM

मैं भी आगया हूं स्कूल से. मुझे भी अंदर आना है. पढने से पीछा छूटेगा.:)

  makrand

Monday, November 01, 2010 3:02:00 PM

उडनतश्तरी अंकल अंदर फ़िट हुये या नही?

  makrand

Monday, November 01, 2010 3:02:00 PM

बस घर पर स्कूल बैग रखकर आता हूं अंदर होने के लिये.

  makrand

Monday, November 01, 2010 3:03:00 PM

कोई मेरी मम्मी को मत बताना.

  EJAZ AHMAD IDREESI

Monday, November 01, 2010 4:12:00 PM

main kya kay kar rahaa hoon kya aap bata sakne men sakshm hain????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

  shikha varshney

Monday, November 01, 2010 5:15:00 PM

ye show jabardastt hit hone wala hai :)

  अजित वडनेरकर

Monday, November 01, 2010 7:36:00 PM

जै हो आपकी

  Udan Tashtari

Monday, November 01, 2010 8:07:00 PM

Beta Makrand, puri duniya me kukhyat ke naam par sirf Udantashtari Uncle ki yaad aai??


:)

  देवेन्द्र पाण्डेय

Monday, November 01, 2010 8:12:00 PM

अंदर एक बेचैन आत्मा है...क्या अभी भी कोई जाना चाहेगा ?....हा..हा..हा..हा..

  गजेन्द्र सिंह

Monday, November 01, 2010 8:37:00 PM

ताऊ जी राम राम,
सबसे पहले तो शुक्रिया इस शानदार प्रस्तुति के लिए ......
भाई हमारी राय में तो एक तो हमें फिट कर लो .....
भाई राजू श्रीवास्तव की तरह हसने हँसाने का काम कर लेंगे ......
एक बंटी चोर को तो बिग बॉस ने अपने घर से बहार निकाल दिया ....
लेकिन ब्लॉग जगत के बंटी चोर को तो इस घर में रहने दिया जाये

बंटी चोर का पता ---
http://chorikablog.blogspot.com/

ये है हमारा पता ---
http://thodamuskurakardekho.blogspot.com/

  Udan Tashtari

Monday, November 01, 2010 8:51:00 PM

हा हा!! बहुत मजेदार रहेगा यह खेला तो...राज भाटिया जी तो इन्टरनेशनल होस्ट हैं..कुख्याद भी फिट हैं अंदर तो समीर लाल तो पक्का होंगे ही..बाकी का भी अंदाजा लग ही रहा है..अगली पोस्ट का इन्तजार है तो पता चले.

  आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal)

Monday, November 01, 2010 8:56:00 PM

ब्लॉगर्स का बिग बॉस ... अच्छा आइडिया है.. देखते हैं कि इसमें किस-किस ख्यात-विख्यात-कुख्यात ब्लॉगर का नंबर लगता है..

हैपी ब्लॉगिंग

  शेफाली पाण्डे

Monday, November 01, 2010 9:03:00 PM

tamsasha kab shuru hoga ?

  DR. ANWER JAMAL

Monday, November 01, 2010 9:48:00 PM

Nice post .
http://vedquran.blogspot.com/2010/11/truth-lies-in-every-soul-anwer-jamal.html

  अजय कुमार झा

Monday, November 01, 2010 10:33:00 PM

अब्बे ई कब हुआ गजब ...माने गजबे है यार हम सोच रहे हैं कि ई आइडिया अब तक अपने खोपडाअ में काहे नहीं आया ....चल्लिए अब खोपडा चाहे मिसर जी का हो कि झा जी .....सवाल तो ई है कि...दुनु को कुकर में रखिए तो सीटी मारता है ....हा हा हा अब तो लईले जा रहे हैं ..अपना कुकर में धर के इसको पकाने के लिए ....बाद में न कहिएगा कि ....सुरू हो गए झा जी ...आयं

  एस.एम.मासूम

Monday, November 01, 2010 10:38:00 PM

चलो भाई ख्यात और खुख्यात ना होने का फाएदा मिला. मैं तो बाहर हूँ. वैसे तू देखो कहीं चूर दरवाज़े से सब निकल ना भागें

  रानीविशाल

Monday, November 01, 2010 11:22:00 PM

चलो अच्छी खबर यह है कि "दर्शकों के लिये भी सरप्राईज इनाम रखा गया है" :)
बिग बॉस में धमाल का इंतजार रहेगा ...

  बी एस पाबला

Tuesday, November 02, 2010 12:18:00 AM

कोई जंगली पत्ता बचा ही होगा अपने लिए!

  ललित शर्मा

Tuesday, November 02, 2010 12:33:00 AM

कुख्यात?

  गिरीश बिल्लोरे

Tuesday, November 02, 2010 2:32:00 AM

ताऊ
सुना है लिस्ट बंदूक की नोक पे तैयार हुई हुई है उधर सच क्या है खबरिया चैनल वाले ही बताएंगे
_________________________________
एक नज़र : ताज़ा-पोस्ट पर
पंकज जी को सुरीली शुभ कामनाएं : अर्चना जी के सहयोग से
पा.ना. सुब्रमणियन के मल्हार पर प्रकृति प्रेम की झलक
______________________________

  गिरीश बिल्लोरे

Tuesday, November 02, 2010 2:35:00 AM

लिस्ट अरविन्द भैया के ब्लाग पे फ़ोटू के साथ चस्पा है
_________________________________
एक नज़र : ताज़ा-पोस्ट पर
पंकज जी को सुरीली शुभ कामनाएं : अर्चना जी के सहयोग से
पा.ना. सुब्रमणियन के मल्हार पर प्रकृति प्रेम की झलक
______________________________

  निर्मला कपिला

Tuesday, November 02, 2010 9:39:00 AM

ताऊ सुना है अन्दर एक बैचैन आत्मा भी है/ तब तो खूब जमेगी। मेरा नम्बर तो लगेगा ही एक बूढू भी तो चाहिये इन बच्चों को कन्ट्रोल करने के लिये। ताऊ राज भाटिया जी की सलामती के लिये आज से ही दुआ शुरू कर दे है इन ब्लागर्ज़ का कोई भरोसा नही कोई अनामी गरामी आ गया तो----। दीपावली की सब को शुभकामनायें।

  नीरज गोस्वामी

Tuesday, November 02, 2010 4:41:00 PM

ताऊ या तो सीधे सीधे एंट्री दे दो वर्ना वाइल्ड कार्ड एंट्री से अंदर आ जाऊंगा...ब्लोगर बिग बॉस में हम जैसे बुढाउ का होना बहुत जरूरी है वर्ना जवां छोरा छोरी गडबड करेंगे तो रोकेगा कौन?

नीरज

  sanjay

Tuesday, November 02, 2010 5:42:00 PM

tau tanney mujhe is duniya ma phasaya
si....manney tujhe nahi chadanggey...

chahey saat tale laga ke band ho ley....raja raj-bhai gate par hain..
setting kar loonga....pan tujhe bina
boss banaey bahar nahi anne doonga..


pranam

  अविनाश वाचस्पति

Saturday, November 06, 2010 9:21:00 PM

इनाम रखे कहां हैं
और इनाम में
लेटेस्‍ट गैजेट्स हैं
या हैं टिप्‍पणियां।

ताऊ उवाच :-:


विजेट आपके ब्लॉग पर
www.blogvani.com

Followers