ताऊ पहेली - 98 (Koch Bihar Palace, district Koch Bihar, West Bengal) विजेता : श्री समीरलाल ’समीर’

प्रिय भाईयो और बहणों, भतीजों और भतीजियों आप सबको घणी रामराम ! हम आपकी सेवा में हाजिर हैं ताऊ पहेली 98 का जवाब लेकर. कल की ताऊ पहेली का सही उत्तर है Koch Bihar Palace, district Koch Bihar, West Bengal

और इसके बारे मे संक्षिप्त सी जानकारी दे रही हैं सु. अल्पना वर्मा.


आप सभी को मेरा नमस्कार,

पहेली में पूछे गये स्थान के विषय में संक्षिप्त और सारगर्भित जानकारी देने का यह एक लघु प्रयास है.

आशा है, आप को यह प्रयास पसन्द आ रहा होगा,अपने सुझाव और राय से हमें अवगत अवश्य कराएँ.


कूच बिहार पेलेस, पश्चिम बंगाल

तोरषा नदी के किनारे ,कोलकता से ६९३ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कूच बिहार जिला है , जिसके बीचों बीच एक भव्य आलीशान महल है जिसका नाम 'कूच बिहार पेलेस' है. इसका निर्माण महाराज निर्पेंद्र नारायण ने १८८७ में करवाया था.

महल को आर्किटेक्ट बार्कले ने डिजाईन किया था.दो मंज़िला यह इमारत ज़मीन से १.५ मीटर ऊँचाई पर ४७६८.५ वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनी है.

लकड़ी की बनी सीढियां ,लेडीज़ गेलेरी ,दरबार हाल आदि यहाँ के खास आकर्षण हैं.यह भवन सन १९८२ से भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है.


कूच बिहार पैलेस (प.बं.)


वर्तमान संग्रहालय के रूप में इस भवन को २००२ में स्थापित किया गया. पुरातत्व विभाग द्वारा इस क्षेत्र से एकत्र की हुई महत्वपूर्ण पुरातन वस्तुएं यहाँ दर्शाई गयी हैं. कूच बिहार के राज परिवार से सम्बंधित वस्तुएं आदि भी यहाँ देखने को मिलेंगी. संग्रहालय में कुल सात दीर्घाएं हैं. हर दीर्घा की अपनी विशेषता है.


Maharani Gaytri devi


[यह स्थान महारानी गायत्री देवी का मायका भी है. उनके पिता राजकुमार जितेन्द्र नारायण कूचबिहार के युवराज के छोटे भाई थे.]

कूच बिहार देश के सभी भागों से रेल,सड़क और वायु मार्ग से जुड़ा हुआ है.कूच बिहार में मदन मोहन बाड़ी भी दर्शनीय है.



आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" की नमस्ते!

प्यारे बहनों और भाईयो, मैं आचार्य हीरामन “अंकशाश्त्री” ताऊ पहेली के रिजल्ट के साथ आपकी सेवा मे हाजिर हूं. उत्तर जिस क्रम मे मुझे प्राप्त हुये हैं उसी क्रम मे मैं आपको जवाब दे रहा हूं. एवम तदनुसार ही नम्बर दिये गये हैं.



सभी विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं.


आज के प्रथम विजेता श्री उडनतश्तरी

श्री समीरलाल ’समीर’ अंक 101


आईये अब आज के अन्य विजेताओं से आपको मिलवाते हैं.

श्री रतन सिंह शेखावत अंक 100

श्री प्रकाश गोविंद अंक 99

darshan-baweja

श्री Darshan Lal Baweja अंक 98

indu-arora

सुश्री Indu Arora अंक 97

seema-gupta-2

सुश्री सीमा गुप्ता अंक 96

My Photo

श्री पी.एन.सुब्रमनियन अंक 95

anil (1)

प० अनिल जी शर्मा सहारनपुर अंक 94

gajendra singh

श्री गजेंद्र सिंह अंक 93

श्री अंतरसोहिल अंक 92

somesh

 श्री Somesh Saxena अंक 91

ajju5

Dr.Ajmal Khan अंक 90

श्री संजय बेंगाणी अंक 89

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक अंक 88

ssb

श्री Surendra Singh Bhamboo अंक 87

प. डी.के. शर्मा "वत्स", अंक 86

smartindian

श्री स्मार्ट इंडियन

आपकी खेल भावना का सम्मान करते हुये आपको अंक नही दिये जा रहे हैं.

naresh=rathod

श्री नरेश सिंह राठोड अंक 85


आईये अब रामप्यारी मैम की कक्षा में





हाय गुड मार्निंग एवरीबड्डी... मेरे सवाल का सही जवाब है : सीताफ़ल का पेड सीताफ़ल को शरीफ़ा, sugar-apple या custard-apple के नाम से भी जाना जाता है. और आजकल दीपावली के समय यह बहुतायत से उपलब्ध होता है. निम्न सभी प्रतिभागियों को सवाल का सही जवाब देने के लिये 20 नंबर दिये हैं सभी कॊ बधाई.




सीताफ़ल का पेड


सुश्री इंदु अरोड़ा
श्री Darshan Lal Baweja
श्री प्रकाश गोविंद
श्री विवेक रस्तोगी
श्री Somesh Saxena
श्री गजेंद्र सिंह
श्री M VERMA
श्री ललित शर्मा

अब अगले शनिवार को ताऊ पहेली में फ़िर मिलेंगे. तब तक जयराम जी की!

अब आईये आपको उन लोगों से मिलवाता हूं जिन्होने इस पहेली अंक मे भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया. आप सभी का बहुत बहुत आभार.

श्री नीरज जाटजी
श्री राज भाटिया
श्री संजय भास्कर
श्री मनोज कुमार

अब अगली पहेली का जवाब लेकर अगले सोमवार फ़िर आपकी सेवा मे हाजिर होऊंगा तब तक के लिये आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" को इजाजत दिजिये. नमस्कार!


आयोजकों की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों का इस प्रतियोगिता मे उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. !

ताऊ पहेली के इस अंक का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.

19 comments:

  ललित शर्मा

Tuesday, November 02, 2010 6:44:00 AM

विजेताओं को शुभकामनाएं

  प० अनिल जी शर्मा सहारनपुर

Tuesday, November 02, 2010 6:48:00 AM

सभी विजेताओं को बधाई हो,

  दर्शन लाल बवेजा

Tuesday, November 02, 2010 7:49:00 AM

बधाईयां जी
समीर जी को
व अन्य समेत मेरे सभी को

  seema gupta

Tuesday, November 02, 2010 8:40:00 AM

आदरणीय समीर जी व सभी विजेताओं को बधाई
regards

  रंजन

Tuesday, November 02, 2010 9:00:00 AM

शेखावत जी को प्रथम आने की बहुत बधाई...

(समीर भाई को तो permanent दी हुई है) :)

  आशीष मिश्रा

Tuesday, November 02, 2010 9:19:00 AM

आदरणीय श्री समीरलाल जी सहित समस्त विजेताओं को ढेर सारी बधाई

  निर्मला कपिला

Tuesday, November 02, 2010 9:33:00 AM

समीर जी को व उनके पीछे आने वाली पूरी फौज को बहुत बहुत बधाइ। ताऊ जी, राम प्यारी व पूरे ताऊ खानदान को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें।

  भारतीय नागरिक - Indian Citizen

Tuesday, November 02, 2010 9:39:00 AM

इस बार लेट क्यों हो गये ताऊ

  Dr.Ajmal Khan

Tuesday, November 02, 2010 9:41:00 AM

samer ji ko aur sabhi vijetaon ko bahut bahut badhai..........

  डा. अरुणा कपूर.

Tuesday, November 02, 2010 1:51:00 PM

....समीरजी एवं अन्य विजेताओं को घणी बधाई!..ताउजी और समस्त परिवार को दिपावली की खुशियां मुबारक हो!...लड्डू पेढे खूब खाएं...फटाखे खूब चलाएं!

  M.A.Sharma "सेहर"

Tuesday, November 02, 2010 1:53:00 PM

Samerji evam sabhee vijetaon ko bahut badhaii...!!

Alpana ji abhaar !

isee sundar jaankaree kr bad

lagta hai ik baar Bihaar bhee jana hee padega ...:)

  M.A.Sharma "सेहर"

Tuesday, November 02, 2010 1:55:00 PM

सभी मित्रों को इसी मंच से दीपावली की बहुत शुभकामनायें !!

  पं.डी.के.शर्मा"वत्स"

Tuesday, November 02, 2010 2:46:00 PM

सभी विजेताओं को बधाई!!!

  राज भाटिय़ा

Tuesday, November 02, 2010 3:06:00 PM

अरे ताऊ सुबह सुबह पी ली हे क्या... बाबा सीता फ़ल कद्दू को कहते हे,ओर कद्दु कब से पेड पर लगने लगा?
सभी विजेताओ को बहुत बहुत बधाई

  Smart Indian - स्मार्ट इंडियन

Tuesday, November 02, 2010 4:54:00 PM

समस्त विजेताओं को बधाई!

  Udan Tashtari

Tuesday, November 02, 2010 5:39:00 PM

सभी विजेताओं को बधाई...

इस बार संजय भाई भी नजर आये, अच्छा लगा..:)

  प्रकाश गोविन्द

Tuesday, November 02, 2010 6:28:00 PM

कोई ख़ास खुश तो नहीं हूँ लेकिन औपचारिकता निभानी पड़ती है :
चलिए समीर जी एक और बधाई स्वीकार कीजिये !
ये चक्कर क्या है कि जब भी मेरी हैट्रिक होने वाली होती है आपका देखा हुआ कुछ न कुछ आ जाता है ! सबकी कुंडली में राहू-केतु और शनि का प्रभाव होता है लेकिन मेरी कुंडली में कनाडा ग्रह का कुछ लफड़ा दीखता है :)
-
-
सभी प्रतियोगियों को शुभ कामनाएं
बहुत बढ़िया पहेली / बहुत सुन्दर जानकारी
आभार

  डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण)

Tuesday, November 02, 2010 9:18:00 PM

सभी विजेताओं को और आयोजकों को

ज्योति-पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

ताऊ उवाच :-:


विजेट आपके ब्लॉग पर
www.blogvani.com

Followers