फ़िल्म "ताऊ की हेराफ़ेरी" : प्रदर्शन के लिये तैयार

हमारी पिछली फ़िल्म ताऊ की शोले को आप लोगों की वजह से अपार सफ़लता मिली.  कुछ विशेष परिस्थितियों के चलते हमें यह फ़िल्म बंद करनी पडी और  हमने आपसे वादा किया था कि ताऊ की शोले का दूसरा पार्ट जल्द ही आपकी सेवा में प्रस्तुत करेंगे. परंतु  हमारे सुपर स्टार गब्बर और सांभा तबके गये हुये आज तक वापस लौट कर नही आये हैं. हमने दोनों से बात चीत की थी और उन्होने वादा किया है कि वो  जल्द ही लौट कर ताऊ की शोले पार्ट – 2  की शूटिंग पूरी करवायेंगे.

 

इसी बीच हमने आपको सूचित किये बगैर हमारी बहुत ही महत्वाकांक्षी फ़िल्म ताऊ की हेराफ़ेरी  पुर्ण करली है और यह फ़िल्म अब संपुर्ण होने के अंतिम चरण में है. तो बहनों और भाईयों अब ताऊ डाट इन आपकी सेवा में पेश करते हैं…ब्लाग फ़िल्म ताऊ की हेराफ़ेरी…जल्द प्रदर्षित हो रही है.

 

taau-ki-herapheri3

फ़िल्म : ताऊ की हेराफ़ेरी

 

Produced By           : Miss Rampyari Films
Excutive Producer : Sameer Lal Sameer
Directed By            : Taau Rampuria


Starring :-

: Sameer Lal as khadag Singh खडगसिंह

: Taau Rampuria as Baburao or Taau Rao ताऊराव

: Lalit Sharma as Shyam श्याम 

: Pankaj Mishra  as Raju राजू

 

Releasing Shortly…

 

ट्रेलर :  ताऊ की हेराफ़ेरी

 

taau-ki-herapheri4-1

खडगसिंह को बेवकूफ़ बनाकर भागते हुये श्याम और राजू


ताऊराव : हां तो श्याम...तुम्हारा नाम क्या है?

श्याम : युं कि नाम तो आप ही श्याम बोल रयेले हैं...तो श्याम ईच होयेंगा ना?

ताऊराव : अरे तू दिमाग खराब कर नको..और तू श्याम...राम..आम..या जाम ..कुछ भी होयेंगा...अरे जाम से याद आया...खंबा लाया क्या तू?

राजू : अरे ताऊराव...ये क्या खंबा लायेगा? तेरे खंबे के पैसे की तो ये टिप्पणी खरीद के ले आयेला है कडका कहीं का....
श्याम : अबे कडका किसको बोला रे तू?

ताऊराव : अबे हलकटो ...चुप करो अब...वो जो खडगसिंह से टिप्पणी उधार लेके चिपकायेली थी वो वापस मांगने आयेला है...अबी मेरा माथा फ़िर गयेला है...जा रे...राजू...तू जाके खंबा लेके आ..मस्त..फ़िर मैं तेरे को बतायेगा आईडिया यहां से भाग निकलने का...

आगे क्या हुआ? क्या खडगसिंह से बचकर ताऊराव, राजू और श्याम भाग पाये ? या खडग सिंग ने उनको रंगे हाथों गिरफ़्तार किया?

जल्द रिलीज हो रही है...ताऊ की हेराफ़ेरी....

37 comments:

  काजल कुमार Kajal Kumar

Wednesday, March 10, 2010 5:48:00 AM

फि़ल्म की प्रिलांच पोस्टर पब्लिसिटी और डायलोगों की बानगी देखकर तो लगता है कि ये तो शर्तिया शोले से भी कहीं ज़्यादा हिट जाएगी. और अवतार/माई नेम इज़ खान इसकी कलेक्शन के आगे पानी भरती नज़र आएंगी.

बस रामप्यारी को चाहिये कि इन्कम टैक्स वालों से सावधान रहे क्योंकि वो मुए सबसे बड़े टैक्स पेअर के नाम लीक कर देते है जिसके चलते भाई लोग हफ़्ता वसूली के लिए झट से आ धमकते हैं.

  ललित शर्मा

Wednesday, March 10, 2010 6:30:00 AM

Badhai ho tau ji,
"HERA FERI" ke liye.

  Suman

Wednesday, March 10, 2010 6:42:00 AM

nice

  Arvind Mishra

Wednesday, March 10, 2010 6:55:00 AM

कास्टिंग तो धमाकेदार है -और ट्रेलर भी !

  Udan Tashtari

Wednesday, March 10, 2010 7:12:00 AM

इस बार तो खड़कसिंग से बच कर जाना मुश्किल ही समझो/....

इन्तजार है फिल्म का...

  खुशदीप सहगल

Wednesday, March 10, 2010 7:50:00 AM

फिल्म का प्रोमो ही इतना जबरदस्त है, फिल्म तो हिट-ओ-हिट होगी ही...
प्रोमो भिजवा दीजिए, चैनल पर चलवा देता हूं...

जय हिंद...

  भारतीय नागरिक - Indian Citizen

Wednesday, March 10, 2010 8:05:00 AM

jaldI se dikhayen...
ham log intazar kar rahe hain..

  मनोज कुमार

Wednesday, March 10, 2010 8:06:00 AM

बहुत अच्छी प्रस्तुति।

  seema gupta

Wednesday, March 10, 2010 8:13:00 AM

हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा टिकेट की बुकिंग के लिए कहाँ संपर्क करना है जरा जल्दी बताइए हॉउस फुल न हो जाये....हा हा हा हा
regards

  अजय कुमार

Wednesday, March 10, 2010 8:29:00 AM

ताऊ एक फ्री का आईडिया दे रहा हूं ( पैसे तो दोगे नही ) - आप तीनों खुद को किसी एयरपोर्ट पर धरा लो ,और हल्ला करो ,अरे पकड् लिया रे ।तो खूब पब्लिसिटी होगी

  P.N. Subramanian

Wednesday, March 10, 2010 8:48:00 AM

फिल्म तो हिट होनी ही है. अग्रिम बधाईयाँ.

  सतीश सक्सेना

Wednesday, March 10, 2010 8:52:00 AM

इस बार ध्यान से देख रहा हूँ कि इस फिलिम से क्या क्या निकलेगा ताऊ !!
वैसे ट्रेलर देख कर बाहर मौसम में कुछ बेचैनी है !

  दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi

Wednesday, March 10, 2010 9:25:00 AM

प्रीमियर कब है?

  नीरज मुसाफिर जाट

Wednesday, March 10, 2010 10:45:00 AM

ताऊ, इतनी सुपरहिट शोले तो बन्द कर दी. अब हेराफेरी क्या चलेगी?

  निर्मला कपिला

Wednesday, March 10, 2010 10:59:00 AM

ताऊ बधाईयाँ अग्रिम ही ले लें। क्या ब्लागर्ज़ को फ्री पास मिलेंगे देखने के लिये?

  दिगम्बर नासवा

Wednesday, March 10, 2010 11:03:00 AM

ताऊ हिट फिल्म होगी ये भी ... हीरो समीर भाई का बाज़ार बहुत गरम है आज कल ... अच्छा किया हीरो बना दिया उनको ...
दुबई के डिस्र्टिबूटर राइट मेरे रहेंगे ...

  Babli

Wednesday, March 10, 2010 11:12:00 AM

अक्षय कुमार और परेश रावल की "हेरा फेरी" के बाद ताऊ जी की "हेरा फेरी' तो ज़बरदस्त हिट होगी लगता है! बेसब्री से इंतज़ार है इस फिल्म को देखने का!

  संजय भास्कर

Wednesday, March 10, 2010 11:42:00 AM

बेसब्री से इंतज़ार है इस फिल्म को देखने का!

  संजय भास्कर

Wednesday, March 10, 2010 11:42:00 AM

फिल्म तो हिट होनी ही है. अग्रिम बधाईयाँ

  अल्पना वर्मा

Wednesday, March 10, 2010 12:53:00 PM

phir hera feri...!
bahut interesting!

Casting bahut jabardast hai....
--------------
Sameer ji par ruup kanchan ka bahut asar ho gaya hai!
weight bhi khoob loose kar liya!
-------------
Digambar ji ne dubai ki rights le liye hain.....bas ...ticket ki dikkat nahin hogi...
All the best!

  अन्तर सोहिल

Wednesday, March 10, 2010 1:56:00 PM

ट्रेलर में हिरोईने गायब हैं जी
बिना हिरोईन के पिक्चर हम नही देखेंगें
जल्दी कास्टिंग पूरी कीजिये और एक-आध गाने का भी ट्रेलर दिखाईये

राम-राम जी

  राज भाटिय़ा

Wednesday, March 10, 2010 2:21:00 PM

अरे ताऊ हर बार तेरे नये कला कार होते है, कभीइन कलाकारो को भुगतान भी कर दिया, फ़िल्म हिंट होते ही इन्हे भुल जाते हो, जेसे नेता जीतते ही जनता को भुल जाते है, ओर वो गव्वर ओर सांभा इसी लिये लोट के नही आये, तुम्ने उन्हे पेसे तो क्या देने थे बल्कि उन की जेब से भी सारे पेसे खा लिये....
यह बात मेने अभी किसी को बताई नही, मेरे ओर आप के बीच मै ही है....
चलिये आप को नयी फ़िल्म की बहुत बहुत बधाई चार पास फ़्रि वाले छोरे के हाथ भेज देना.
राम राम

  पी.सी.गोदियाल

Wednesday, March 10, 2010 2:34:00 PM

अग्रिम शुभकामनाये ताऊ जी , देखना ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रहेगी !

  shikha varshney

Wednesday, March 10, 2010 2:59:00 PM

फिल्म तो हिट होनी ही है. अग्रिम बधाईयाँ..

  सुशील कुमार छौक्कर

Wednesday, March 10, 2010 4:32:00 PM

अब तो बहुत ज्यादा मजा आऐगा जी। ताऊ की हेराफेरी पढकर।

  Ram Krishna Gautam

Wednesday, March 10, 2010 4:52:00 PM

Super Duper Puper Hit hai ji, Mega Big wala premier hona chahir...



"Ram Krishna Gautam"

  RAJNISH PARIHAR

Wednesday, March 10, 2010 5:49:00 PM

BHAI PUBLICITY AUR PROMOTION TO GHAZAB KA HAI....

  पं.डी.के.शर्मा"वत्स"

Wednesday, March 10, 2010 6:29:00 PM

लो हम तो टिकट खरीदकर कब से बैठे हैं और फिल्म शुरू होने का नाम ही नहीं ले रही....भई हमें नहीं देखनी फिल्म विल्म..हमारे पैसे वापिस किए जाएं :-)

  RaniVishal

Wednesday, March 10, 2010 7:19:00 PM

Taauji Ramram,

Film ka intzaar bana hua hai yakinan film dhamakedar hi hogi, wakai promo bada mazedar hai ....Badhai!!

  गिरीश बिल्लोरे ''पॉडकास्टर''

Wednesday, March 10, 2010 7:57:00 PM

ताऊ
प्रोमो तो जानदार है
बताइये बाक्स ओफ्फिस के अधिकार कित्ती टिप्पणियों में दीजिएगा

  दिलीप कवठेकर

Wednesday, March 10, 2010 9:52:00 PM

अरे अरे ताऊ, ये क्या, नई फ़िल्म?

अभी पुरानी फ़िल्म ताऊ के शोले के गाने हिट हो गये थे लेकिन फ़िल्म में नहीं डाल पाये थे? इब क्या?

संगीत की ज़िम्मेदारी हमें ही देंगे या नहीं? अब तो बडा गायक रामप्यारे उर्फ़ प्यारे आपके साथ ही है, कहीं हमारे पेट पर लात नहीं मारना. उसके गाने रखवा देंगे, लेकिन फ़िल्लम में म्युजिक तो हम ही दूंगा.

  डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक

Wednesday, March 10, 2010 9:57:00 PM

अरे ताऊ!
कल तक तो हमारी फोटो भी पोस्टर में थी!
कोई नया किरदार ढूँढ लिया है क्या?
नया नौ दिन पुराना सौ दिन
वाली कहावत याद रखना!

  Parul

Wednesday, March 10, 2010 10:59:00 PM

phir kehungi aap yun hi nahi sabke tau ho... :))))))))))))))))))))
herapheri HIT hai!

  मो सम कौन ?

Thursday, March 11, 2010 12:35:00 AM

ताऊ जी रामराम,
भटकते युवाओं को काफ़ी प्रेरणा मिलेगी इस फ़िल्म से। हमें तो पूरी पीढ़ी ही आपके रंग में रंगी नजर आने लगी है। कितना सुंदर दृश्य होगा, जब इस देश के सारे नौजवान ताऊमय हो जायेंगे।

  यशवन्त मेहता "फ़कीरा"

Thursday, March 11, 2010 2:01:00 AM

आये राजू ......आये श्याम.......मेरा रोले किधर गया रे बावा

....मेरा रोले नहीं काटने का ताऊ.......मेरा रोले कटता तो.....

.....आये पूरा ब्लॉग जगत हिला दूंगा रे बावा......

....आये क्या बोलते हैं सक्रियता क्रमांक........आये राजू स्पेलिंग मिस्ताके चेक करने का रे मेरे कमेन्ट में

.....तो बावा मेरा रोले काटने वाले का सक्रियता क्रमांक माये काट देंगा......हलकट......

....आये लम्बा लम्बा कमेन्ट लिखेगा कि हेरा फेरी फ्लॉप......हलकट कमेन्ट हीत ......

.....आये आसमान में सीडी लगा के.....सतेल्ल्लिते से कनेक्शन काट देने का......

......आये २१ फूट * २१ फूट * २१ फूट कमेन्ट देने का माये फिर......समझा न बावा मेरा रोले नहीं काटने का.....

....आये राजू........आये श्याम.......मेरा दारू का बोतल लाने का........मेरा रोले लम्बा लम्बा खीचने का.....

.....आये राजू इस बार फिल्म में मेरा धोती नहीं उतरने का रे बावा.......

......आये ताऊ.......रोले लम्बा लम्बा रखने का.....हैं सिर्फ मेरा रोले लम्बा रखने का......

.....बाकि सबका छोटा छोटा रोले रखने का......माये सुपरस्टार......सुपर डुपर स्टार......

  नरेश सिह राठौङ

Thursday, March 11, 2010 4:03:00 PM

फोटू देखकर के तो फिल्म शानदार लग रही है |

  अविनाश वाचस्पति

Friday, March 12, 2010 8:03:00 AM

ताऊ ने जो की है हेराफेरी

उसकी खोली जाएगी पोल

क्‍यों होता है हर फिल्‍म में

ताऊ का ही मुख्‍य रोल।

ताऊ उवाच :-:


विजेट आपके ब्लॉग पर
www.blogvani.com

Followers