ट्रेलर फ़िल्म : ताऊ की शोले

बैकग्राऊंड म्युजिक सुनने के लिये कृपया स्पीकर ON करें!...बैकग्राऊंड म्युजिक सुनने के लिये कृपया स्पीकर ON करें!...बैकग्राऊंड म्युजिक सुनने के लिये कृपया स्पीकर ON करें!...बैकग्राऊंड म्युजिक सुनने के लिये कृपया स्पीकर ON करें!...


प्रिय आंटियों, अंकलों, दीदीयों और भाईयों…नमस्ते.

जैसा कि आप जानते हैं कि रामप्यारी कभी चुप नही बैठ सकती. अब स्कूल की छुट्टियां लग गई हैं तो मैने एकता आंटी से प्रेरणा लेकर टैलीफ़िल्म बनाना शुरु कर दिया है. आज इसकी घोषणा करते हुये मुझे बहुत खुशी हो रही है. उम्मीद करती हूं कि आपका आशिर्वाद पहले जैसे ही मिलता रहेगा. ताऊ की शोले फ़िल्म धारावाहिक रुप से हर शुक्रवार को दिखाई जायेगी.




फ़िल्म : ताऊ की शोले

Produced By : Miss Rampyari Films
Excutive Producer : Sameer Lal Sameer
Excutive Director : Taau Rampuria

Starring

: Sameer Lal as Gabbar Singh
: Taau Rampuria as Sambha
: Kush as Jailor
: Anita Kumar as Mausi
: Puja Upadhyay as Basanti
: Seema Gupta as Radha



: Anup Shukl ‘Furasatia” as Thakur
: Ajay Kumar Jha as Soorma Bhopali
: Mahavir B. Semlani as Kalia

बस ईंतजार की घडियां खत्म.... शुक्रवार को रिलीज हो रही है..”ताऊ की शोले”


ट्रेलर : ताऊ की शोले



गब्बर : अरे ओ सांभा..जरा लगाना निशाना ..
सांबा : जी सरदार...अभी लो.. (और सांबा सरदार पर पिस्तौल तान देता है.)
गब्बर : अबे बावलीबूच...निशाना मुझ पर नही ..उस कुत्ते पर लगा...वीरू पर...वो भाग लिया…देख…
सांबा : सरदार पहले बोलना था ना? खामखा अभी आपको टपका देता अपुन तो..
गब्बर : अरे ओ सांभाSSSSSSS.....
सांबा : हुकुम सरदार...
गब्बर : अबे हुक्म के बच्चे...जरा देख वो वीरू कहां है? मुझे दिखाई नही देरहा कहीं?
सांबा : सरदार आप को सपना आ रहा है क्या? वो तो पिछले जन्म मे टंकी पर चढा था उसके बाद कभी नही दिखाई दिया…....... (सांबा हवा मे गोलियां चलाता है.. अचानक गोलियां खत्म हो जाती हैं...)

सांबा : सरदार ..सारी की सारी गोलियां खत्म हो गई...अब क्या करें?
गब्बर : अबे ओ सांबा...मैं तेरी तरह बावलीबूच नही हूं...आज ही बसंती टेशन गई है...आज दोपहर की ट्रेन से अपनी गोला बारूद की खेप आरही है...बस जैसे ही बसंती तांगे से खेप लेकर आती है..हमको ट्रेन लूटने चलना है..
सांबा : पर सरदार मालगाडी लूट ले तो? ट्रेन मे खतरा ज्यादा है? आजकल ज्ञानजी भी ट्रेन मे ही सफ़र कर रहे हैं. या आप कहो तो हवाई जहाज ही सलटा दें? तगडा माल मिल जायेगा.
गब्बर : अरे बेवकूफ़..तेरी अक्ल घुटने से उपर कभी चढेगी भी या नही?
सांबा : उस्ताद...ये अक्ल क्या होती है? और घुटने से उपर चढ कर क्या करती है?
गब्बर : अबे चुप कर बावली बूच कहीं का…जब देखो तब बकर..बकर…करता रहता है….सोचने दे जरा मुझको....

( आगे जारी….)


45 comments:

  अजय कुमार झा

Wednesday, August 12, 2009 6:28:00 AM

वाह ताऊ ...चलो इसी बहाने ब्लॉगजगत की अपनी पिक्चर भी रिलीज़ हो ही जायेगी...वैसे भी इन बोलीवुड वालों ने तो आजकल बोर ही कर के रखा है....पोस्टर ही धमाकेदार है ..पिक्चर तो सुपर हिट होगी ही ...शुभकामनायें

  अनूप शुक्ल

Wednesday, August 12, 2009 7:13:00 AM

फ़िलिम के वास्ते टिकट खरीद के रख लिये हैं ब्लैक में।

  बी एस पाबला

Wednesday, August 12, 2009 7:37:00 AM

वाह! इंतज़ार रहेगा।

  Smart Indian - स्मार्ट इंडियन

Wednesday, August 12, 2009 7:38:00 AM

आपकी पहेली और साप्ताहिक पत्रिका ने तो पहले ही ब्लॉग दुनिया को हिला के रख दिया है. अब नई आने वाली "ताऊ की शोले" तो दिग्गजों की (महमूद के शब्दों में) खटिया ही खडी कर देगी. गब्बर सिंह का रोल सही दिया है समीर भाई को.

इंतज़ार रहेगा, शुभकामनाएं.

  वाणी गीत

Wednesday, August 12, 2009 7:45:00 AM

हा हा हा हा ....
आगे जानने का इन्तिज़ार रहेगा ..!!

  अशोक पाण्डेय

Wednesday, August 12, 2009 8:04:00 AM

ट्रेलर इतनी अच्‍छी है तो फिलिमवा जबर्दस्‍त होगी ही। कउनो पास-उस का जुगाड़ भी है क्‍या... :)

  Nirmla Kapila

Wednesday, August 12, 2009 9:07:00 AM

वाह तऊ जी ये तो बहुत बडिया काम शुरू किया है हम तो बलागिन्ग करते करते पिक्चरें देखना ही भूल गये थेआआपने ये समस्या भी हल कर दी बधाई और धन्यवाद अगली कडी का इन्तज़ार रहेगा

  sonu

Wednesday, August 12, 2009 9:52:00 AM

वाह ताऊ छा गये आप तो. लगता है अब मब आयेगा मजा इस मल्टी स्टारर फ़िल्म का.

  sonu

Wednesday, August 12, 2009 9:52:00 AM

वाह ताऊ छा गये आप तो. लगता है अब मब आयेगा मजा इस मल्टी स्टारर फ़िल्म का.

  sahi

Wednesday, August 12, 2009 9:55:00 AM

वाह बडे गजब के पोस्टर हैं जी. समीरलाल जि और ताऊ तो बडॆ जबरदस्त लग रहे हैं.:)

  दीपक "तिवारी साहब"

Wednesday, August 12, 2009 10:08:00 AM

रामप्यारी को फ़िल्म प्रोड्युसर बनने की हार्दिक बधाई. और ईश्वर प्रोड्युसर बनने के बाद भी उसकी खिलखिलाहट कायम रखें. वैसे इतने बडे बडे हीरो हीरोइनों को लेकर फ़िल्म बनाना आसान नही है...उनके नखरे रामप्यारी कैसे ऊठायेगी? क्योंकि रामप्यारी को तो नखरे ऊठवाने की आदत है.:)

  दीपक "तिवारी साहब"

Wednesday, August 12, 2009 10:08:00 AM

रामप्यारी को फ़िल्म प्रोड्युसर बनने की हार्दिक बधाई. और ईश्वर प्रोड्युसर बनने के बाद भी उसकी खिलखिलाहट कायम रखें. वैसे इतने बडे बडे हीरो हीरोइनों को लेकर फ़िल्म बनाना आसान नही है...उनके नखरे रामप्यारी कैसे ऊठायेगी? क्योंकि रामप्यारी को तो नखरे ऊठवाने की आदत है.:)

  सैयद | Syed

Wednesday, August 12, 2009 10:09:00 AM

Lagta hai film pahle din hi arbo ka business karegi.

Par jai aur veeru kahin dikhai nahi diye?
Inka kirdaar kaun nibha raha hai ?

  नीरज गोस्वामी

Wednesday, August 12, 2009 10:15:00 AM

ताऊ आपने भोत सही किया जो किसी को अभी तक जय का रोल नहीं दिया...असली शोले में पैले वो रोल मन्ने ही मिलने वाला था लेकिन अमिताभ पाँव पड़ गया की मुझे दिलवा दो..अब उसका बाप कवि और मैं शायर याने अपनी ही बिरादरी का इंसान, तो तरस खा के उसने दिलवा दिया...मेरा तो जनम ही इस रोल के खातिर हुआ था...इब ये रोल मेरे नाम करदे ठाकुर...असली शोले से भी जियादा सुपर हिट करवा दूंगा ये फिलम,...गारंटी मेरी...तेरे को तो बेरा ही है की अपना डॉन से कनेक्शन है...
नीरज

  आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal)

Wednesday, August 12, 2009 10:20:00 AM

लो कर लो बात.. सीनियर लोगों ने खुद की स्टारिंग वाली फिल्म के टिकट ही ब्लैक में खरीद लिए.. रामप्यारी से रिक्वेस्ट ही कर देते फ्री पास की.. जैसे हमने की है :-) हैपी ब्लॉगिंग.

  Pankaj Mishra

Wednesday, August 12, 2009 10:22:00 AM

क्या बात है ताऊ .
अपुन को तो यहीच असली शोले लगती है बाप

  रज़िया "राज़"

Wednesday, August 12, 2009 10:48:00 AM

अब तो मैं भी पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने जरूर जाउ




















अपतो मै भी पूरे परिवार के साथ हे फिल्म देख्जने जरूर ब्जाउ


मै भी ये फ़िल्म देख्ने जरूर जाउंगी लगता है ये सुपरहिट होनेवाली है।

  Pt.डी.के.शर्मा"वत्स"

Wednesday, August 12, 2009 11:05:00 AM

ताऊ जी, जरा दो बाल्कोनी की टिकटें भिजवा देना। अपनी पण्डिताईन को साथ में ले जायेंगे,ये पिक्चर दिखाने!!

  hari

Wednesday, August 12, 2009 11:55:00 AM

ताऊजी...हमको भी तो हीरो बनाओ. हरीराम नाई का रोल चाहिये मन्नै तो.

  hari

Wednesday, August 12, 2009 11:55:00 AM

ताऊजी...हमको भी तो हीरो बनाओ. हरीराम नाई का रोल चाहिये मन्नै तो.

  भानाराम जाट

Wednesday, August 12, 2009 11:57:00 AM

अरे ओ सांभा...अब देखते हैं इतने बड्डे बड्डे ब्लाग महारथी मुझे कैसे और कितनी जल्दी करोडपती बनाते हैं...हा..हा..हा...कैसे? अरे ताऊ...सिनेमा हाल के बाहर टिकट ब्लेक करने का ठेका तो आपने मुझको ही दिया है ना?:)

  भानाराम जाट

Wednesday, August 12, 2009 11:58:00 AM

अरे ओ सांभा...अब देखते हैं इतने बड्डे बड्डे ब्लाग महारथी मुझे कैसे और कितनी जल्दी करोडपती बनाते हैं...हा..हा..हा...कैसे? अरे ताऊ...सिनेमा हाल के बाहर टिकट ब्लेक करने का ठेका तो आपने मुझको ही दिया है ना?:)

  आकांक्षा~Akanksha

Wednesday, August 12, 2009 1:13:00 PM

Film to release ho gai, Par iska Free wala show kab dikha rahe hain.

"वन्देमातरम और मुस्लिम समाज" को देखें "शब्द-शिखर" की निगाह से...

  mehek

Wednesday, August 12, 2009 1:37:00 PM

rampyari producer ho gayi:);) qaah,ye trailor bahut chokha lagya,aage intazaar rahega......

  विवेक सिंह

Wednesday, August 12, 2009 1:44:00 PM

जय और वीरू पर सस्पैंस कायम है ?

बहुत बढिया !

हम भी फ़िल्म देखेंगे !

  M VERMA

Wednesday, August 12, 2009 1:53:00 PM

ब्लोगरो को तो पास मिलना ही चाहिये.

  विनीता यशस्वी

Wednesday, August 12, 2009 1:58:00 PM

intzaar hai blog wali shole ka...

  दिगम्बर नासवा

Wednesday, August 12, 2009 2:12:00 PM

ताऊ .............. दुबई में वितरण के अधिकार मेरे............... इब मज़ा आएगा

  poemsnpuja

Wednesday, August 12, 2009 3:18:00 PM

जरा गोला बारूद की खेप ले आऊं फिर धमाकेदार टिप्पणी देती हूँ...ये ट्रेन कमबख्त इतनी लेट क्यों हो रही है...

  अर्शिया अली

Wednesday, August 12, 2009 3:44:00 PM

Aslee roll to udantastaree le udee.
{ Treasurer-S, T }

  नरेश सिह राठौङ

Wednesday, August 12, 2009 5:05:00 PM

ताऊ थारी चिलम और फिलम दोनू मै दम सै ।

  डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक

Wednesday, August 12, 2009 6:09:00 PM

बधाई हो ताऊ!
अगली फिल्म में
कोई छोटा रोल हमे भी दे देना जी।

  सुशील कुमार छौक्कर

Wednesday, August 12, 2009 6:53:00 PM

वाह क्या कहने इस शोले के। आगे का इंतजार।

  M.A.Sharma "सेहर"

Wednesday, August 12, 2009 7:07:00 PM

ohooo ..mazedaar ,shaandaaar
shooleeeyyyy

Tauu ji kamaal hain aap aur aapke idea :)))
Jai ho !!!

  दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi

Wednesday, August 12, 2009 9:26:00 PM

ट्रेलर तो भन्नाट है जी! फिलम भी झन्नाट ही होगी, दन्नाट चलेगी।

  Ratan Singh Shekhawat

Wednesday, August 12, 2009 10:25:00 PM

ये भी बढ़िया है ! मस्त !

  लावण्यम्` ~ अन्तर्मन्`

Wednesday, August 12, 2009 10:39:00 PM

Jai Ho Tau Mandlee ki FIRST SUPER HIT
ke liye jee ;-)

  Shefali Pande

Wednesday, August 12, 2009 11:35:00 PM

पायरेटेड सी . डी. कहाँ मिलेगी ?

  Anil Pusadkar

Thursday, August 13, 2009 12:52:00 AM

देखना ताऊ वीरू के रोल मे कोई न मिले तो अपुन है ही एक्टिंग आये न आये कुत्ते कमीने कहना आता है।

  HEY PRABHU YEH TERA PATH

Thursday, August 13, 2009 2:26:00 AM

अरे औ साम्भा- आ फिल्म तो मै भी देखणो चाहू हू। के कालिया री भुमिका मे गोरियो लागे किसो?

  Babli

Thursday, August 13, 2009 5:45:00 AM

वाह ताऊ जी क्या बात है! गज़ब के पोस्टर है! बहुत बढ़िया लगा! अब तो फ़िल्म देखने जाना ही पड़ेगा!

  'अदा'

Thursday, August 13, 2009 5:42:00 PM

गब्बर : अबे चुप कर बावली बूच कहीं का…जब देखो तब बकर..बकर…करता रहता है….सोचने दे जरा मुझको....

युंकी...ये क्या हो रहा है
बसंती के dialog गब्बर बोल रहा है.
हा हा हा हा हा

  नीरज जाट जी

Friday, August 14, 2009 12:22:00 PM

taau,
pahle kush ne bhi sholey dikhani shuroo kee thi, lekin ab tak bhi khatam nahin hui. pata nahin, is sholey ka kya hoga.
ise jaldi khatm karke "GADAR' macha de.

  जितेन्द़ भगत

Friday, August 14, 2009 3:28:00 PM

बड़ी बजट की फि‍ल्‍म लग रही है। मजा आ जाएगा:)

  manu

Monday, August 31, 2009 10:44:00 PM

रे ताऊ,,,,,,
जिब ओ वीरू ऐ भाज लिया
तै बसंती के डोके लेगी टेशन तै आके.....???
वा भी तै गैलां ऐ भाजी होगी जी.....
:(

ताऊ उवाच :-:


विजेट आपके ब्लॉग पर
www.blogvani.com

Followers