जानिये सुश्री सीमा गुप्ता के बारे में.

जानिये सुश्री सीमा गुप्ता के बारे में.

आप लोग सोच रहे होंगे की ताऊ इतनी जल्दी कहां से दुबारा  सीमा जी का साक्षात्कार लेके आगया? अभी पिछले दिनों ही तो उनका साक्षात्कार ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे पढा था. 

 

 

seema-gupta-2

 

ब्लाग जगत मे  सीमाजी ज्यादातर ब्लाग्स पर कमेंट करके सबका उत्साह बढाती हुई दिखाई देती हैं. हमको कई लोगों ने पूछा कि सीमाजी  कुछ दिनों से दिखाई नही दे रही हैं? और हद तो तब हो गई जब वो शनीवार को ताऊ पहेली मे भी नही दिखाई दी.  

 

जी, हां आपने सीमाजी की अनुपस्तिथि को तीन चार दिन मे ही महसूस कर लिया. उनकी सख्शियत ही ऐसी है कि उनकी अनुपस्तिथि तुरंत महसूस की गई.

 

पर  जीवन मे कभी कभी ऐसा भी समय आता है जिस पर हमारा वश नही होता.  सीमा जी अपनी अस्वस्थता की वजह से पिछले सप्ताह अस्पताल मे एडमिट थी, जहां उनकी सर्जरी हुई है.  योग्य डाक्टरों की मेहनत, ईश्वर की कृपा और आप लोगों की शुभकामनाओं की वजह से उनकी सर्जरी बिल्कुल सफ़लता पुर्वक हो गई है.  और अब वो स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं. आज वो अस्पताल से घर चली जायेंगी. 

 

सीमा जी ने इस बीच आप सबको बहुत मिस किया.  और उन्होने कहलवाया है कि आप सबकी दुआओं और आशिर्वाद से वो जल्द ही ब्लाग जगत मे लौट आयेंगी. उनको अभी डाक्टर ने दो सप्ताह आराम करने की सलाह दी है. और इस अवधि के बीतते ही वो फ़िर से आपके हमारे बीच होंगी.

 

सीमाजी,  आपका बेसब्री से हम लोग इंतजार कर रहे हैं. ईश्वर आपको जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ दे और आप फ़िर से हंसती खिलखिलाती हुई हम लोगों के बीच हों.  ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप शिघ्र स्वस्थ होकर लौटे.

 

इस पोस्ट द्वारा हम सीमाजी की भावनाएं जो उन्होने  आपके प्रति व्यक्त की वो आप तक पहुंचा रहे हैं. और आपने उनके बारे मे हमसे जो जिज्ञासा प्रकट की उसके लिये सीमा जी ने आप सबका आभार व्यक्त किया है.  आप लोगों द्वारा प्रकट भावनाओं,   आशिर्वाद  और शुभकामनाओं के लिये उन्होने आपको धन्यवाद दिया है. 

 

और आप तो जानते ही हैं कि सीमाजी प्रबंधन गुरु हैं तो उसी लिहाज से उन्होने ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे उनके कालम के लिये एडवांस मे तीन सप्ताह की पोस्ट भेज रखी हैं.  और ये भी आप जानते हैं कि आज मंगलवार को हमारी कविताओं की पोस्ट का  इंतजाम भी एडवास मे ही कर दिया था. 

 

हम आपके बहुत आभारी हैं सीमाजी,   ईश्वर आपको लंबा और सुदीर्घ निरोगी जीवन दे,  आप जल्द स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच लौटे और अपनी मुस्कान यूं ही सदैव बिखेरती रहें.

 

हमने तो सीमाजी को कहा था कि आप सर्जरी के बाद जब लौट के आयेंगी तब ये कविता वाली पोस्ट शुरु करेंगे अभी बंद कर देते हैं तब उन्होने कहा था कि ताऊ जी आपका ये शो चलते रहना चाहिये और उन्होने हमको इकठ्ठी चार पांच कविताएं सही करके भिजवादी.

 

पुराने लोग तो जानते हैं  पर अक्सर नये लोग पूछते हैं कि ये कविताएं किसकी हैं?   हम यहां पुन: निवेदन करना चाहेंगे कि ये कविताएं बहुत ही बेतरतीब तरीके से हमारी ही लिखी हुई हैं जो पुरानी डायरियों मे थी.  इन कविताओं का संपुर्ण जिर्णोद्धार सीमा जी का किया हुआ है.  

 

 

अगर कम शब्दों मे कहूं तो इनमे सिर्फ़ भाव मेरे हैं बाकी इनका शब्द संयोजन और प्रस्तुति सब की सब सीमा जी की है. कब कौन सी कविता प्रकाशित करनी है ये भी वो ही तय करती हैं.  वर्ना हम तो ताऊ आदमी हैं हमारा क्या? हम तो होली को दिवाली और दिवाली को सक्रांति करदें.

 

सीमाजी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुये आज की कविता

 

 

 


किस्मत

kismat1jpg

स्रष्टि की रचना से अब तक,

किस्मत हूँ मैं, झूळ रही ....

घडी के पेन्डूलम की तरह

और दुनियां की नजरे टिकी 

वक्त के साथ सरकती

घडी की सूईयों पर!

(आभार सुश्री सीमा गुप्ताजी)


48 comments:

  dhiru singh {धीरू सिंह}

Tuesday, May 19, 2009 6:38:00 AM

सीमाजी को ईश्वर जल्द स्वस्थ्य करे

  Ratan Singh Shekhawat

Tuesday, May 19, 2009 6:38:00 AM

सीमा जी जल्द स्वस्थ हो ईश्वर से यही प्रार्थना व कामना है !

  प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर

Tuesday, May 19, 2009 6:56:00 AM

हमारी भी शुभकामनायें सीमा जी के साथ हैं!!
आशा है की वह जल्दी ही स्वस्थ हो जायेंगी !!

  Arvind Mishra

Tuesday, May 19, 2009 7:08:00 AM

हमें भी घड़ी के पेंडुलम की टिक टिक के साथ सीमा जी के स्वस्थ होकर पुनः ब्लॉग कमान संभालने का बेसब्री से इंतज़ार है !

  लावण्यम्` ~ अन्तर्मन्`

Tuesday, May 19, 2009 7:33:00 AM

सीमा जी, आप फौरन ठीक हो जाइये आप की सेहत के लिये हम भी प्रार्थना कर रहे हैँ
ताऊ जी का आभार जो समाचार हम तक पहुँचाया

स स्नेह,
- लावण्या

  दीपक "तिवारी साहब"

Tuesday, May 19, 2009 7:41:00 AM

सीमाजी को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिये हार्दिक शुभकामनाएं और वो स्वस्थ होकर जल्दी ही हम लोगों के बीच होंगी, यही प्रार्थना है.

  दीपक "तिवारी साहब"

Tuesday, May 19, 2009 7:41:00 AM

सीमाजी को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिये हार्दिक शुभकामनाएं और वो स्वस्थ होकर जल्दी ही हम लोगों के बीच होंगी, यही प्रार्थना है.

  madhu

Tuesday, May 19, 2009 7:43:00 AM

सीमाजी को हार्दिक शुभकामनाएं. सही है किस्मत भी घडी के पेंडुलम जैसी ही है.

  makrand

Tuesday, May 19, 2009 7:46:00 AM

सीमाजी की अनुपस्थिति सच मे अखरती है. जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिये हार्दिक शुभकामनाएं.

  sonu

Tuesday, May 19, 2009 7:47:00 AM

कविता बहुत सटीक है. सीमाजी को शुभकामनाएं.

  गंवार हूं क्या?

Tuesday, May 19, 2009 7:50:00 AM

किस्मत हूँ मैं, झूळ रही .... घडी के पेन्डूलम की तरह

बहुत गहरी बात कही.

हार्दिक शुभकामनाएं.

  गंवार हूं क्या?

Tuesday, May 19, 2009 7:50:00 AM

किस्मत हूँ मैं, झूळ रही .... घडी के पेन्डूलम की तरह

बहुत गहरी बात कही.

हार्दिक शुभकामनाएं.

  संगीता पुरी

Tuesday, May 19, 2009 7:52:00 AM

उनकी कमी महसूस हो रही थी .. ईश्‍वर से कामना है कि‍ उन्‍हें जल्‍द ठीक करें।

  Smart Indian - स्मार्ट इंडियन

Tuesday, May 19, 2009 7:56:00 AM

सीमा जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभ-कामनाएं... और आपको धन्यवाद यह जानकारी देने का.

  काजल कुमार Kajal Kumar

Tuesday, May 19, 2009 8:34:00 AM

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना.

  निरन्तर- महेन्द्र मिश्र

Tuesday, May 19, 2009 8:44:00 AM

सीमाजी अपने ब्लॉग में कोई कविता रचना शायरी भी पोस्ट नहीं कर रही है . कृपया उनसे कहे वे कुछ लिखें . बहुत बढ़िया लगा साक्षात्कार . सीमाजी निहायत अच्छी कलमकार है सीमा जी जल्द स्वस्थ हो.
आभार प्रस्तुति हेतु .

  Udan Tashtari

Tuesday, May 19, 2009 8:59:00 AM

जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिये हार्दिक शुभकामनाएं...कमी महसूस हो रही है वाकई..ताऊ का शुक्रिया कि खबर की.

  नितिन व्यास

Tuesday, May 19, 2009 9:14:00 AM

सीमा जी को शुभकामनायें!

  ज्ञानदत्त पाण्डेय | Gyandutt Pandey

Tuesday, May 19, 2009 9:24:00 AM

सीमाजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की तहे दिल से कामना।
और ताऊजी, आपको धन्यवाद।

  हिमांशु । Himanshu

Tuesday, May 19, 2009 9:37:00 AM

सीमा जी को ईश्वर शीघ्र आरोग्य दे,यही प्रार्थना है ।

  डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक

Tuesday, May 19, 2009 9:46:00 AM

ईश्वर से सीमा जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

  मीनाक्षी

Tuesday, May 19, 2009 10:34:00 AM

हमारी शुभकामनाएँ भी सीमाजी के साथ है.

  योगेन्द्र मौदगिल

Tuesday, May 19, 2009 10:54:00 AM

सीमा जी के लिये कोटिशः शुभकामनाएं

  डॉ. मनोज मिश्र

Tuesday, May 19, 2009 11:19:00 AM

सीमा जी जल्द से जल्द स्वस्थ हो ,ईश्वर से यही प्रार्थना व कामना है .

  मीत

Tuesday, May 19, 2009 11:49:00 AM

तभी में सोच रहा था की सीमा जी के कमेन्ट देखने को नहीं मिल रहे...
और ना कोई पोस्ट देखने को मिल रही है...
मैं सोच रहा था की शायद कहीं काम मे व्यस्त होंगी...
इश्वर उन्हें जल्दी से ठीक कर के हम सब के बीच ले आये...
और फिर यहीं रखे...
मीत

  Pt.डी.के.शर्मा"वत्स"

Tuesday, May 19, 2009 1:18:00 PM

ईश्वर से यही मंगलकामना है कि वें सीमा जी को शीध्र स्वास्थय लाभ प्रदान करे.....
जै श्री राम.....

  विनीता यशस्वी

Tuesday, May 19, 2009 1:30:00 PM

Semma ji jaldi swasthy hoye aur jaldi se blog jagat mai wapas aye...

  कंचन सिंह चौहान

Tuesday, May 19, 2009 2:36:00 PM

समा जी के स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं

  अभिषेक ओझा

Tuesday, May 19, 2009 2:52:00 PM

सीमाजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनायें !

  लवली कुमारी / Lovely kumari

Tuesday, May 19, 2009 3:07:00 PM

इश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ्य करे ..हमारी शुभकामनायें उनके साथ है.

  Science Bloggers Association

Tuesday, May 19, 2009 3:22:00 PM

HAADIK SHUBHKAAMNAAYEN.

-Zakir Ali ‘Rajnish’{ Secretary-TSALIIM & SBAI }

  रंजन

Tuesday, May 19, 2009 4:37:00 PM

हमारी शुभकामनाऐं..

  दिगम्बर नासवा

Tuesday, May 19, 2009 4:52:00 PM

seemaa जी jaldi ही ठीक हो कर जल्दी ही blog jagat में नयी नयी रचनाएँ ले कर आएँगी..............इस बात की हम आशा करते है ........... और उनके शीघ्र स्वास्थ की शुभ कामना

  अल्पना वर्मा

Tuesday, May 19, 2009 5:04:00 PM

सीमाजी को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिये हार्दिक शुभकामनाएं.
अपना पूरा ख्याल रखीयेगा सीमा जी.आप के लिखे articles के ज़रीये तब तक आप से मिलते रहेंगे.

कविता किस्मत भी अच्छी है.

  दिवाकर प्रताप सिंह

Tuesday, May 19, 2009 5:40:00 PM

सीमा जी को शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ के लिए शुभकामनायें... और आपको यह जानकारी देने हेतु आभार !

  गौतम राजरिशी

Tuesday, May 19, 2009 5:46:00 PM

सीमा जी को त्वरित स्वास्थ्य लाभ हेतु समस्त शुभकामनायें...
और किस्मत को पेंडुलम से जोड़ना बड़ा रोचक लगा ताऊ

  रंजना

Tuesday, May 19, 2009 6:02:00 PM

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये हार्दिक शुभकामनाएं!!!

  कुश

Tuesday, May 19, 2009 6:22:00 PM

सीमा जी का प्रबंधन कौशल इतना बढ़िया था कि पता नहीं चला.. हम उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना करते है..

  अशोक कुमार पाण्डेय

Tuesday, May 19, 2009 8:14:00 PM

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये हमारी भी शुभकामनायें।

  सैयद | Syed

Tuesday, May 19, 2009 9:49:00 PM

सीमाजी को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिये शुभकामनाएं.

  शोभना चौरे

Tuesday, May 19, 2009 11:54:00 PM

seemaji ko shubhkamnaye

  shan

Wednesday, May 20, 2009 12:47:00 AM

जल्दी ठीक हों सींमा जी हमारी दुआ उनके साथ है..मुझे याद मेरे ब्लाग सबसे पहले अपनी शुभकामनाए भेजने वालों में वो एक हैं ..भगवान आपको सेहत से नवाज़े..

  HEY PRABHU YEH TERA PATH

Wednesday, May 20, 2009 2:19:00 AM

सीमा जी को शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ के लिए शुभकामनायें

  अजित वडनेरकर

Wednesday, May 20, 2009 3:07:00 AM

उम्मीद है सीमा जी घर पहुंच गई होंगी...
शुभकामनाएं...

  नीरज गोस्वामी

Wednesday, May 20, 2009 1:24:00 PM

अरे ये क्या हम तो समझे बैठे की कहीं घूमने गयीं होंगी गर्मियों के मौसम में....च च च...सोचने में गलती हो गयी...इश्वर से प्रार्थना करते हैं की वो जल्द स्वास्थ्य लाभ कर फिर से हमारे बीच आ जाएँ...
नीरज

  "मुकुल:प्रस्तोता:बावरे फकीरा "

Thursday, May 21, 2009 2:38:00 AM

jai ho taau
kai dinon se jabalpur naheen aayeen seema ji

  "मुकुल:प्रस्तोता:बावरे फकीरा "

Thursday, May 21, 2009 2:39:00 AM

ab jana beemar hai
sheeghr swasth hon tippani jog hon
jai dhanvantari tau ji

  दिलीप कवठेकर

Thursday, May 21, 2009 7:51:00 PM

May God Almighty shower upon all His blessings to keep Seemaji healthy and hearty for ever!!!

Sorry for English(I am out)

ताऊ उवाच :-:


विजेट आपके ब्लॉग पर
www.blogvani.com

Followers