ताऊ पहेली –२२ का खिताब पुन : उडनतश्तरी के पास

ताऊ पहेली - २२ का हल

प्रिय भाईयो और बहणों, भतीजों और भतीजियों आप सबको घणी रामराम.

 

ताऊ पहेली – २२  का सही जवाब है हिडिम्बा मंदिर - मनाली. जिसके बारे में कल सोमवार की ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे विस्तार से बता रही हैं सु अल्पना वर्मा.

 

 

hidimba-temple-manali                                                          हिडिम्बा मंदिर – मनाली

 

 

ताऊ पहेली –२२ के प्रथम विजेता  श्री समीर लाल ही रहे हैं. दुसरे विजेता रहे हैं श्री रंजन और तीसरे विजेता हैं श्री नितीन व्यास. बधाई सभी को.और इसमे विषेष ध्यान देने वाली बात यह रही कि प्रथम तीन विजेताओं मे सिर्फ़ एक एक मिनट का फ़र्क है. पहेली वास्तव मे बडी आसान थी सिर्फ़ समय पर जवाब देने की ही बात थी.

 

जैसा की आप जानते हैं कि हमारे सम्मानिय तीनों प्रथम विजेता ताऊ के साथ कलेवा कर चुके हैं.  अत: हम अपनी परम्परानुसार आज के हमारे सम्माननिय चौथे विजेता श्री योगेश समदर्षी को आमंत्रित करते हैं ताऊ के साथ कलेवा करने के लिये.  बधाई उनको भी.

 

 

 

 

ताऊ पहेली – २२ के जवाब की पोस्ट मे मैं हीरामन आपका हार्दिक स्वागत करता हूं. 

 

 

तो आईये अब चलते हैं रिजल्ट की तरफ़.  हमारी ताऊ पहेली – २२  का सही जवाब तो उपर ताऊ ने बता ही दिया है तो मैं भी बता देता हूं कि यह हिडिम्बा मंदिर - मनाली है.  जिस पर कल आपको ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे सु अल्पना वर्मा देगी बहुत ही विस्तृत जानकारी.

 

हां एक बात और नोट कर लिजिये कि जवाब आने के सही क्रम से प्रथम विजेता को १०१ अंक और फ़िर एक नम्बर के घटते क्रम से नम्बर दिये जाते हैं.

हां शनीवार रात दस बजे बाद आये सही जवाबों को सिर्फ़ अधिकतम ५० नम्बर ही दिये गये हैं.  पर आज के वरियता क्रम मे उनको शामिल किया गया है.

 

 

samirji-new

घणी बधाई प्रथम स्थान के लिये. .श्री  Udan Tashtari

तालियां..... तालियां..... तालियां..... जोरदार  ….  तालियां

विशेष बधाई….

अंक १०१

 

                              रंजन   

 

 

                    

  
द्वितिय विजेता 
  :    रंजन               रंजन   

तालियां..... तालियां..... जोरदार  ….  तालियां

बधाई

अंक १००

                      

         .

 

nitin-vyas


तृतिय विजेता :  नितिन व्यास

तालियां..... जोरदार  ….  तालियां

बधाई
अंक ९९

 

 

 

आईये अब आज के अन्य विजेताओं से  आपको मिलवाते हैं.

 

 

 

  योगेश समदर्शी   अंक ९८

  रविकांत पाण्डेय अंक ९७

  poemsnpuja अंक ९६

 

  neelam अंक ९५

  नीरज गोस्वामी अंक ९४

  HEY PRABHU YEH TERA PATH अंक ९३

  मीत ९२

  Parul अंक ९१

  आशीष खण्डेलवाल अंक ९०


 प्रेमलता पांडे अंक ८९

  दिनेशराय द्विवेदी अंक ८८

  हिमांशु । Himanshu अंक ८७

  अभिषेक ओझा अंक ८६

  M.A.Sharma "सेहर" अंक ८५

  Pt.डी.के.शर्मा"वत्स" अंक ८४

  मुसाफिर जाट अंक ८३

  Syed Akbar अंक ८२

  Gagan Sharma, अंक ८१

  Alka Ray अंक ८०

  दिलीप कवठेकर अंक ५०

  प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर  अंक ५०

  Ratan Singh Shekhawat अंक ५०

 

 

इसके अलावा निम्न महानुभावों ने भी इस पहेली अंक मे शामिल होकर हमारा उत्साह बढाया. जिसके लिये हम उनके हृदय से आभारी हैं

 

 

डा. श्री रुपचंद्र शाश्त्री,  श्री दीपक तिवारी साहब,  श्री स्मार्ट ईंडियन,  सुश्री हरकीरत हकीर, 

 

श्री पी.एन. सुब्रमनियन,  श्री अनानिमस,  श्री पी.डी.,  श्री काजल कुमार,  श्री अविनाश वाचस्पति, 

 

श्री दिगम्बर नासवा,  सुश्री वंदना अवस्थी  दुबे  और श्री नरेश सिंह राठोड….

 

आभार आप सभी का.

 

 

 

 

rampyari-new11

रामप्यारी की क्लास मे :-

 

हैल्लो एवरी बडी..गुड आफ़्टर नून….और घणी रामराम

मेरे सवाल का सही जवाब था  ०४. केवल्य पुराण ११. ईशावास्य पुराण १७. कृष्ण पुराण

अब मैने तो आपको एक दम साफ़ इशारा किया था कि ताऊ चोथी मे फ़ेल हुआ…११ वीं मे फ़ेल हुआ और १७ वीं मे फ़ेल हुआ.  अब आप नही समझो तो इसमे रामप्यारी क्या करे?

 

आपको मेरी पोस्ट मे सब कुछ साफ़ इशारे मिलते हैं. बाकी आपकी मर्जी.

 

हां तो आज भी सबसे समीर अंकल ही अपनी उडनतश्तरी लेके आगये..और वो भी सही जवाब के साथ.. और उनके पीछे २ ही आये रविकांत अंकल.

 

फ़िर अपने हाथी बाबा वाले नितिन अंकल आये…हाय अंकल…निशू कैसी है? कब आ रही है यहां?

 

फ़िर रंजन अंकल आये…हाय अंकल..ताऊ का पल्टू अभी बाथ टब मे ही है या बाहर भी आया?

 

और ना..फ़िर अपने वकील साहब अंकल आये..हां पहचान गये ना…हां तो द्विवेदी अंकल मैनें अबली मीणी के महल के पास भीम चौरा देखा है और ताऊ के साथ ही कई बार उधर से निकली हूं.  आज ये भी मालूम पड गया कि ताऊ के  कुल देवता श्याम बाबा के पिताजी घटोत्कच जी  का ननिहाल वहां पर है. अबकी बार और ध्यान से देखूंगी इस जगह को.

 

फ़िर आये योगेश समदर्शी अंकल

 

और अब शाश्त्री अंकल भी आगये..और बिल्कुल सही जवाब के साथ.  शाश्त्री अंकल बुढापे मे तो सठियाना ही पडता है. और बिना सठियाये बुढापे का मजा नही है. आप भी ताऊ की तरह एक समझदार रामप्यारी रखलो जो बुढापे मे जब आप सठिया जावो तब आपके काम देखा करेगी? समीर अंकल तो अभी कईयों को सठिया कर बाद मे सठियायेंगे. अभी तो समीर अंकल जवान ही बने रहेंगे.

 

 

फ़िर आये जीतेंद्र अंकल..फ़िर मीत अंकल..हाय अंकल..मेरी मलाई पर नजर मत डाला करो..

 

अब हे प्रभु ये तेरा पथ वाले महावीर अम्कल आये. फ़िर प्रेमलता आंटी आई.  फ़िर संजय बैंगाणी अंकल भी आगये एकदम सही जवाब लेकर.

 

फ़िर हिमांशु अंकल…और अभिषेक ओझा अंकल..थैंक्यु अंकल..श्लोक याद करवाने के लिये.

फ़िर प. डी.के. शर्मा “वत्स” अंकल आये.

 

अब आये सैय्य्द अकबर अंकल..हाय अंकल..लवि नही दिखी..कई दिन से?  उसको मेरी तरफ़ से प्यार देना. और कहना कि रामप्यारी ने उसको बहुत याद किया है.

 

और अब सीधे कोलकाता से गगन अंकल आगये.  हां और आज इतनी देर से आये आशीष अंकल..अंकल आज तो सारा दिन ही गायब रहे? कहीं आपने भी तो चुनाव नही लड लिया था..

आपको चुपके से बता रही हूं कि सैम भैया चुनाव मे जीत गये हैं और अब मंत्री बनने की जोगाड मे लग गये हैं. यहा ताऊ का सारा कामकाज मुझे और हीरामन भैया को ही देखना पड रहा है.

 

और अब आई अलका राय आंटी…बिल्कुल सही जवाब आंटी आपका.

 

और अब आये अपने प्राईमरी के मास्साब प्रवीण त्रिवेदी अंकल..हाय अंकल आप की पोल खोल दूं?  आप भी मेरी तरह दुध की मलाई…..बतादूं?  कहिर मैं क्यों बताऊंगी कि मास्साब भी दूध कि पूरी मलाई सरपेट जाते थे.  विद्द्यामाता की कसम अंकल मैं तो हरगिज नही बताऊंगी?

 

और सबसे आखिर मे आये दिलिप कवठेकर अंकल. थैंक्यु अंकल..आप आये तो सही.

 

 

 

छपते छपते :  श्री संजय तिवारी संजू का जवाब मुख्य पहेली का सही जवाब और रामप्यारी का सही जवाब अभी अभी आया है. आपके खाते में  ५० + ३० कुल ८० नम्बर जमा कर दिये गये हैं.

 

और अभी अभी श्री जीतेंद्र भगत का सही जवाब आया है. आपके खाते मे ५० नम्बर जमा कर दिये गये हैं.

 

 

 

अच्छा अब नमस्ते. कल सोमवार को ताऊ साप्ताहिक पत्रिका मे आपसे पुन: भेंट होगी.

 

सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता मे हमारा उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. ताऊ पहेली – २२ का  आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया.

 

संपादक मंडल :-

 

मुख्य संपादक : ताऊ रामपुरिया

 

विशेष संपादक : अल्पना वर्मा

 

संपादक (प्रबंधन) : seema gupta

 

संपादक (तकनीकी)  : आशीष खण्डेलवाल

 

संस्कृति संपादक :  : विनीता यशश्वी

 

सहायक संपादक : बीनू फ़िरंगी एवम मिस. रामप्यारी

 

सहायक संपादक : हीरामन

23 comments:

  "अर्श"

Sunday, May 17, 2009 1:36:00 PM

SAMEER LAAL JI KE SAATH SABHI VIETAWON TATHAA UP VIJETAWON KO DHERO BADHAAYEEYAAN AUR SHUBHKAAMNAAYEN...


ARSH

  अविनाश वाचस्पति

Sunday, May 17, 2009 1:42:00 PM

एक दिन तो इनाम हमको भी मिलेगा
जिस दिन न जीतने वालों को इनाम मिलेगा
अभी तो भाग लेने वालों को मिल रहा है इनाम
जब भागने वालों को इनाम मिलेगा
हमारा नंबर भी उस सूची में अवश्‍य जुड़ेगा।

बधाई भाग लेने वालों, जीतने वालों, पहेली पूछने वालों और भागने वालों को भी
तालियां ........

  दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi

Sunday, May 17, 2009 1:43:00 PM

ताऊ रामप्यारी तो वाकई बहुत प्यारी है। पर उस का इशारा तो हम न समझ पाए थे। अपनी ही अकल लगाई थी।
हाँ हम भी कल गलती कर गए थे। असल में श्याम बाबा का नहीं उन के पिता श्री घटोत्कच जी का ननिहाल दर्रा अभयारण्य में है।

  अल्पना वर्मा

Sunday, May 17, 2009 2:30:00 PM

सभी विजेताओं को बहुत बहुत बधाई और प्रतिभागियों को भी धन्यवाद.
पहेली आयोजन के लिए शुभ संकेत हैं कि इस बार कुछ नए प्रतिभागी भी पहेली में शामिल हुए हैं.उनका स्वागत है.

  काजल कुमार Kajal Kumar

Sunday, May 17, 2009 3:25:00 PM

सभी को बधाई बधाई बधाई..

  दिगम्बर नासवा

Sunday, May 17, 2009 3:54:00 PM

समीर भाई को बहूत bahoot बधाई............
aue सभी jeetne vaalon को सैलूट.........

  नितिन व्यास

Sunday, May 17, 2009 5:38:00 PM

सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई!!

  Pt.डी.के.शर्मा"वत्स"

Sunday, May 17, 2009 6:12:00 PM

पहले तो सभी विजेताओं,अविजेताओं,प्रतिभागियों एवं पत्रिका के सम्पूर्ण संपादक मंडल को बहुत सारी बधाई...."समीर लाल जी, उडन तश्तरी वाले " को स्पैशल बधाई

  डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक

Sunday, May 17, 2009 6:16:00 PM

"और अब शाश्त्री अंकल भी आगये..और बिल्कुल सही जवाब के साथ. शाश्त्री अंकल बुढापे मे तो सठियाना ही पडता है. और बिना सठियाये बुढापे का मजा नही है. आप भी ताऊ की तरह एक समझदार रामप्यारी रखलो जो बुढापे मे जब आप सठिया जावो तब आपके काम देखा करेगी? समीर अंकल तो अभी कईयों को सठिया कर बाद मे सठियायेंगे. अभी तो समीर अंकल जवान ही बने रहेंगे."
बहुत अच्छे रामप्यारी।
तुमने समीर जी को तो चिर-युवा रहने का अमृत रूपी बिलौटा दे ही दिया है।
प्लीज एक मुझे भी एक बिलौटा भिजवा देना।

  Udan Tashtari

Sunday, May 17, 2009 6:27:00 PM

सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं.

आयोजकों की मेहनत रंग ला रही है हर बार नये नये.

  Shastri

Sunday, May 17, 2009 7:21:00 PM

सब विजेताओं को मेरा अभिनंदन.

ताऊजी, आप ने लिखा

"आप भी ताऊ की तरह एक समझदार रामप्यारी रखलो जो बुढापे मे जब आप सठिया जावो तब आपके काम देखा करेगी? "

आप किसी दिन हम को मुफ्त में मरवा देंगे. कल को कोई हमारी धर्मपत्नी को बुलाकर सिर्फ ऊपर का एक वाक्य पढ कर सुना देगा (वे खुद कभी चिट्ठेविट्ठे नहीं पढती). उनको क्या मालूम की रामप्यारी कौन है. बस 60 से पहले ही हमारा खेल खतम हो जायगा!! सठियाने की नौबत कभी नहीं आयगी!!

सस्नेह -- शास्त्री

हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है
http://www.Sarathi.info

  निरन्तर- महेन्द्र मिश्र

Sunday, May 17, 2009 7:33:00 PM

विजेता को और सभी को बधाई और शुभकामना . आपका कारज सदा फले फूले हरी ॐ

  Syed Akbar

Sunday, May 17, 2009 8:24:00 PM

मुबारकां... अगले सफ्ताह समीर सर हेट्रिक लगायेंगे क्या ??


सभी विजेताओं को बधाई....

... रामप्यारी, लवी बिलकुल ठीक है और तुम्हे याद करती रहती है.

  अभिषेक ओझा

Sunday, May 17, 2009 8:38:00 PM

सबको बधाई... हम थोडा पीछे रह गए इस बार भी :(

  हिमांशु । Himanshu

Sunday, May 17, 2009 9:13:00 PM

उड़न तश्तरी तो पहुँच ही जाती है झट से सही जवाब लेकर । समीर जी को और सभी विजेताओं को बधाई ।

  Smart Indian - स्मार्ट इंडियन

Sunday, May 17, 2009 9:28:00 PM

सभी विजेताओं और सम्पादकों को बधाई, ताऊ को राम-राम!

  P.N. Subramanian

Sunday, May 17, 2009 10:39:00 PM

उड़न तश्तरी की जय हो

  Shefali Pande

Sunday, May 17, 2009 10:58:00 PM

congrets....

  गौतम राजरिशी

Monday, May 18, 2009 12:26:00 AM

काश कि कल ही आ पाता मैं नेट पर...तो विजेताओं की फ़ेहरिश्त में यकिनन इस बार अपना भी नाम होता ताऊ..

सबको हार्दिक बधाईयां

  HEY PRABHU YEH TERA PATH

Monday, May 18, 2009 12:26:00 AM

सभी विजेताओ को मुबारकबाद

राम प्यारी गलती को सुधारे

महावीर अम्कल = अंकल

नाराज नही होना बेटा ।

  प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर

Monday, May 18, 2009 11:21:00 AM

विजेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं!!

  मीत

Monday, May 18, 2009 11:29:00 AM

सभी को बधाई...
और राम प्यारी को म्याऊ... म्याऊ...
मीत

  Purva

Monday, May 18, 2009 12:31:00 PM

विजेताओं को हार्दिक बधाई

ताऊ उवाच :-:


विजेट आपके ब्लॉग पर
www.blogvani.com

Followers