ताऊ शनीचरी पहेली राऊंड २ अंक ७

प्रिय बहणों और भाईयों, भतिजो और भतीजियों सबको शनीवार सबेरै की घणी राम राम.

   ताऊ शनीचरी पहेली के दुसरे राऊंड के अंक सात   में मैं  ताऊ रामपुरिया,  सह आयोजक सु. अल्पना वर्मा के साथ आपका हार्दिक स्वागत करता हूं.

 

कुछ लोगों का सुझाव था कि हिंट फ़ोटो की बजाये उस राज्य के बारे मे इशारा करके भी दिये जाने चाहिये.  इस बारे मे हमने रामप्यारी को कह दिया है कि अगर ज्यादा दिक्कत रहे तो वो एक पोस्ट लिख कर आपको इस तरीके से भी हिंट देने की कोशीश करेगी. यह अभी ट्रायल के तौर पर इस अंक से करके देखते हैं.  अगर सफ़ल रहा तो यह तरीका भी अपनाया जा सकता है.

 

 

आपके सुझावों का हमे सदैव ही इंतजार रहता है. आपकी राय हमारे लिये महत्व पुर्ण है. कृपया अपनी राय अवश्य देते रहिये.

 

इस पहेली के भी नियम पुर्ववत ही हैं. क्ल्यु आपको रामप्यारी के ब्लाग से मिलेगा. जो आप यहां चटका लगा कर भी जा सकते हैं. या साईड बार की उसकी फ़ोटो पर चटका लगा कर भी जा सकते हैं. उसके ब्लाग पर साईड बार मे आप क्ल्यु की फ़ोटो पर चटका लगा कर वापस यहां आ सकते हैं.

 

यहां साईड बार के सूचना पटल पर भी नजर डाल कर देखते रहियेगा.

 

 

जैसा की आप जानते हैं कि दिलचस्प टिपणी खोज कर विदुषक के तीन खिताब हमारे नये सदस्य हीरामन देते हैं. अत: टिपणि को भी आप मनोरंजक शब्दों से लिखें

 

कृपया मुख्य पहेली और रामप्यारी का जवाब अलग अलग टिपणी मे देवें. क्योंकि इससे जवाब बनाने मे आसानी रहती है. एक ही टीपणि मे दोनो जवाब रहने से कई बार दुसरे जवाब के नम्बर देना छूट जाते हैं.

 

 

और कई बार हम आपका जवाब प्रकाशित दिन मे ही करना चाहते हैं पर दुसरा जवाब उसमे रहने से विवशता हो जाती है. अत: निवेदन है कि इस बार इस बात का ध्यान रखें.

 

 

आईये अब आपको आज की पहेली की तरफ़ ले चलते हैं.

 

 

 

paheli-2(7)                                                        यह कौन से शहर मे है?

 

 

 

अब रामप्यारी का विशेष बोनस सवाल : - ३० अंक के लिये

 

 

 

rampyari-new-dress-7 copy1  नमस्ते …अबकी बार तो बडी मुश्किल खडी होगई.  पता नही इस मैथ्स की टीचर को भी बच्चों को परेशान करने मे क्या मजा आता है. पर खैर उस टीचर को तो बुखार चढवा दिया मैने हनुमान जी का सवा तीन आने का परसाद चढा कर.

और अब हमारी १५ अप्रेल से छूट्टियां भी लग रही हैं.  आज स्कूल मे हमारे आई क्यु टेस्ट के लिये एक सवाल पूछा गया.

अब मुझे तो पता नही ये आई क्यु.. वाई क्यु क्या होता है? होता होगा कोई खाने पीने की चीज. अब टीचर ने इसको हल करके लाने को कहा है तब वो इसको मुझे खाने को देगी. कित्ता मजा आयेगा ना?  इस आई क्यु को खाने मे?

तो अब आप वो सवाल सुनिये और मुझे बताईये.  बिल्कुल ध्यान से सुनिये, अगर
आपने ध्यान से पढा तो बहुत ही सीधा सवाल है. ठीक है?  पूछूं अब सवाल? हां तो अब पूछती हूं. सुनिये.


टीचर बोली – रामप्यारी मान लो तुमको, सैम को, बीनू फ़िरंगी और हीरामन को फ़ोटो खिंचवाने के लिये
फ़ोटो स्टुडियो मे एक बेंच पर इस प्रकार बैठाया गया है :  किस प्रकार ?  इस तरह----

बीनू फ़िरंगी, हीरामन के बायीं तरफ़ बैठा है.  और रामप्यारी हीरामन के दायीं और बैठी है. 
सैम,  रामप्यारी और हीरामन के बीच मे है.

अब बताना यह है कि फ़ोटोग्राफ़ मे बायीं और से दुसरा कौन होगा?



है ना  कितना सिम्पल सा सवाल? ये तो मुझे भी आता है.. मैं भी बता सकती हूं.  पर आप कहोगे अब रामप्यारी ने सवाल ही नही पूछा तो पूछ लेती हूं.  वैसे मुझे तो इसका जवाब पता है.  क्योंकी अब मैं होशियार हो गई हूं.

बस अब मैं तो चली खेलने . आप सवाल सुलझाईये.  आपको नही आये तो रामप्यारी के ब्लाग पर
आकर देखियेगा.  वर्ना जब मैं खेल कर लौटूंगी तब क्ल्यु दूंगी.  आज कल मेरे स्कूल के लान-टेनिस के टुर्नामैंट के प्रेक्टिस मैच  चल रहे हैं तो मैं जरा व्यस्त हूं.

जयरामजी की.

 

 

इस अंक के  आयोजक हैं ताऊ रामपुरिया और सु,अल्पना वर्मा.

95 comments:

  seema gupta

Saturday, April 11, 2009 6:35:00 AM

nainetaal. Regards

  नितिन व्यास

Saturday, April 11, 2009 6:48:00 AM

ये तो नैनीताल का रोपवे है।

  नितिन व्यास

Saturday, April 11, 2009 6:54:00 AM

बेचारा हीरामन दूसरे नंबर पर बैठा है ये जानते हुए भी टीचर तुमको परेशान करती है।

  प्रेमलता पांडे

Saturday, April 11, 2009 7:07:00 AM

'Hiraman'

  प्रेमलता पांडे

Saturday, April 11, 2009 7:11:00 AM

Haridwar.

  प्रकाश गोविन्द

Saturday, April 11, 2009 7:12:00 AM

answer :

Auli Ropeway, joshimath

  प्रकाश गोविन्द

Saturday, April 11, 2009 7:37:00 AM

बोनस सवाल का जवाब :

बैठने का क्रम इस प्रकार है -
बीनू फिरंगी , हीरामन , सैम , रामप्यारी

इस तरह से बायीं और से दूसरा हीरामन होगा !

  दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi

Saturday, April 11, 2009 7:54:00 AM

हीरामन जी!

  काजल कुमार Kajal Kumar

Saturday, April 11, 2009 8:11:00 AM

हम्म... ये लगता तो मसूरी का रोपवे है ..बाक़ी ताउजी जानें.

  काजल कुमार Kajal Kumar

Saturday, April 11, 2009 8:11:00 AM

हीरामन.

  काजल कुमार Kajal Kumar

Saturday, April 11, 2009 8:12:00 AM

हीरामन.

  डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक

Saturday, April 11, 2009 8:25:00 AM

ताऊ जी यह तो नैनीताल का रोप-वे है।
घणी राम-राम।

  makrand

Saturday, April 11, 2009 8:28:00 AM

ये नैनीताल नही तो मसूरी होगा पक्के से.

  makrand

Saturday, April 11, 2009 8:31:00 AM

रामप्यारी जी को रामराम. सैम होगा दूसरा

  makrand

Saturday, April 11, 2009 8:32:00 AM

नही यह पचमढी का रोप वे है.

  दीपक "तिवारी साहब"

Saturday, April 11, 2009 8:35:00 AM

अरे रामप्यारी कल तेरे को शेरपुर के जंगल मे भाषण देने गई थी वहां शेर ने नही खाया क्या?

और तू आजकल ये क्या उल्टॆ सीधे भाषण देने लग गई है? ये उल्टे सीधे सवाल क्यों पूछती है? जब तेरे को मालूम ही है तो हमारा खराब दिमाग क्यों खराब करती है?

  दीपक "तिवारी साहब"

Saturday, April 11, 2009 8:35:00 AM

ताउ ये जगह तो बंदर कुदणी है पक्के से.

  दीपक "तिवारी साहब"

Saturday, April 11, 2009 8:37:00 AM

रामप्यारी का जवाब सैम है. जो रामप्यारी को किसी दिन खा कर ही मानेगा.

रामप्यारी तेरे को डर नही लगता इन खतरनाक लोगों के बीच मे? कैसे रह लेती है तू?

  Abhivyakti...

Saturday, April 11, 2009 8:40:00 AM

ये तो पावागढ है ताऊजी

  Abhivyakti...

Saturday, April 11, 2009 8:41:00 AM

रामप्यारी का जवाब है हीरामन

  Indorilal

Saturday, April 11, 2009 8:43:00 AM

ताऊ यह तो पक्के से गुलमर्ग है. इतनी जल्दी आपने वापस ये पहेली पूछ ली? अभी कुछ समय पहले तो आपने पुरानी ट्राली वाली पहेली पूछी थी.

  Indorilal

Saturday, April 11, 2009 8:44:00 AM

और रामप्यारी जी के रहते हीरामन जी तो बांये से दुसरे नही हो सकते, क्योंकि रामप्यारी उन्नको चट कर सकती थी.

  Udan Tashtari

Saturday, April 11, 2009 9:05:00 AM

पक्के में पक्का-नेनीताल रोपवे.

  Udan Tashtari

Saturday, April 11, 2009 9:05:00 AM

दार्जलिंग रोपवे.

  Udan Tashtari

Saturday, April 11, 2009 9:05:00 AM

नेनीताल ही है.

  Udan Tashtari

Saturday, April 11, 2009 9:09:00 AM

बाईं तरफ से दूसरा हीरामन है बेटा रामप्यारी!!!

  Indorilal

Saturday, April 11, 2009 9:34:00 AM

अब क्ल्यु कब मिलेगा ?

  आलोक सिंह

Saturday, April 11, 2009 9:49:00 AM

राम प्यारी
बायीं ओर से दूसरा हिरामन ही होगा . बाकि फोटोग्राफर जाने .

  अनिल कान्त :

Saturday, April 11, 2009 9:56:00 AM

.नैनीताल रोपवे

रामप्यारी वाले का जवाब सैम

  seema gupta

Saturday, April 11, 2009 10:04:00 AM

रामप्यारी ये नैनीताल ही है same पिक्चर इस लिंक पर है जाँच लो हाँ.....

http://tbn2.google.com/images?q=tbn:cygy6PCSPJ2MzM:http://photos.igougo.com/images/p149326-Lucknow-nainital.jpg

regards

  PN Subramanian

Saturday, April 11, 2009 10:09:00 AM

चलिए हम भी किस्मत आजमा लेते हैं. "गुवाहाटी" (असम)

  seema gupta

Saturday, April 11, 2009 10:10:00 AM

रानी समजदार तुम हो गयी हो ये तो कल के तुम्हरे भाषण ने बता ही दिया है और आज तुम प्यारी भी लग रही ही ......कौन से fashion designer से अपने ड्रेस डिजाईन करा रही हो जरा हमे भी बता दो न हा हा हा हा
फ़ोटोग्राफ़ मे बायीं और से दुसरा सैम ही होगा न....

Bye ya

  seema gupta

Saturday, April 11, 2009 10:10:00 AM

रानी समजदार तुम हो गयी हो ये तो कल के तुम्हरे भाषण ने बता ही दिया है और आज तुम प्यारी भी लग रही ही ......कौन से fashion designer से अपने ड्रेस डिजाईन करा रही हो जरा हमे भी बता दो न हा हा हा हा
फ़ोटोग्राफ़ मे बायीं और से दुसरा सैम ही होगा न....

Bye ya

  Pt.डी.के.शर्मा"वत्स"

Saturday, April 11, 2009 10:23:00 AM

यो रोप-वे तो नैनीताल का ही है.........

  Pt.डी.के.शर्मा"वत्स"

Saturday, April 11, 2009 10:28:00 AM

रामप्यारी तू ने ये तो बताया ही नहीं कि फोटू में किसकी बाईं ओर से दूसरे के बारे में पूछ रही हो? हमारी बाईं ओर से दूसरा तो सैम ही होगा.

  प्रेमलता पांडे

Saturday, April 11, 2009 10:39:00 AM

गंगटोक

  प्रेमलता पांडे

Saturday, April 11, 2009 10:43:00 AM

रायगढ़

  आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal)

Saturday, April 11, 2009 10:45:00 AM

ताऊजी और अल्पना जी को प्रणाम.. ये शहर नैनीताल ही है और यहां वहीं का रोपवे दिख रहा है..

  डॉ. मनोज मिश्र

Saturday, April 11, 2009 10:47:00 AM

नैनीताल रोपवे.

  प्रेमलता पांडे

Saturday, April 11, 2009 11:00:00 AM

लेह-लद्दाख

  अन्तर सोहिल

Saturday, April 11, 2009 11:02:00 AM

यो रोपवे तो नैनीताल शहर में है, नैनी पीक पर जाने के लिये

  अन्तर सोहिल

Saturday, April 11, 2009 11:03:00 AM

रामप्यारी के सवाल का जवाब - सैम

  कुश

Saturday, April 11, 2009 11:06:00 AM

लग तो हमको भी नैनीताल ही रहा है.. बाकी असल बात तो रामप्यारी जानती है.. वैसे एक बात है हमारे ताऊ बड़े घुमक्कड़ है.. फोटो तो साड़ी कि साड़ी पर्सनल ही लगाते है.. लगता है अब तो ताऊ को मुसाफिर ताऊ कहना पड़ेगा.. तुम क्या कहती हो रामप्यारी.. नया नामकरण हो जाये ?

  seema gupta

Saturday, April 11, 2009 11:10:00 AM

ये कैसे हो सकता है हमारा जवाब गलत है????? या फिर आज सही जवाब को प्रकाशित कर हमको भरमाया जा रहा है.....कोई नई planning लगती है...?????? रानी ये क्लू भी तो नैनीताल की तरफ इशारा कर रहे हैं न....
regards

  संजय बेंगाणी

Saturday, April 11, 2009 11:23:00 AM

रौप-वे तो तय है, मगर है कहाँ यह नहीं पता.

  संजय बेंगाणी

Saturday, April 11, 2009 11:26:00 AM

बांयी ओर से दुसरा सैम होगा.

  प्रेमलता पांडे

Saturday, April 11, 2009 11:28:00 AM

कौसानी

  seema gupta

Saturday, April 11, 2009 11:29:00 AM

रानी मेरे हिसाब से तुमहरा जवाब ये है...हीरामन
bye han

  premlatapandey

Saturday, April 11, 2009 12:20:00 PM

Taranyarini - orrisa

  हिमांशु । Himanshu

Saturday, April 11, 2009 12:30:00 PM

Photo : Rope-Way, Nainital.

  हिमांशु । Himanshu

Saturday, April 11, 2009 12:34:00 PM

रामप्यारी का जवाब : बायीं ओर से दूसरा हीरामन होगा ।

  आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal)

Saturday, April 11, 2009 12:44:00 PM

रामप्यारी.. बाईं ओर से दूसरा होगा-- हीरामन

  आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal)

Saturday, April 11, 2009 12:47:00 PM

रामप्यारी.. बाईं ओर से दूसरा होगा-- सैम.. पहले वाला जवाब केंसिल कर दो..

  नरेश सिह राठौङ

Saturday, April 11, 2009 1:01:00 PM

बिना अकल की नकल और मेरा जवाब है नैनीताल ।

  नरेश सिह राठौङ

Saturday, April 11, 2009 1:03:00 PM

फोटोग्राफ मे बांयी और से दुसरा सैम ही होगा ।

  दिलीप कवठेकर

Saturday, April 11, 2009 1:55:00 PM

Nainitaal Rope way !!!

  प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर

Saturday, April 11, 2009 1:56:00 PM

नैनीताल का रोप-वे

  दिलीप कवठेकर

Saturday, April 11, 2009 2:01:00 PM

Rampyari kaa jawaab - Heeraman

  प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर

Saturday, April 11, 2009 2:02:00 PM

अगर अपने से बाएं और दायें समझा जाये तो बायीं ओर से दुसरे स्थान पर हीरामन होगा

और यदि हीरामन के बाएं दायें से समझा जाये तो यह उत्तर बदल कर सम हो जायेगा

वैसे इस तरह के प्रश्नों में तो हम पहले वाले तरीके को अधिक उचित समझते हैं

बकिया तो ताऊ जाने और उनकी रामप्यारी !!

  कंचन सिंह चौहान

Saturday, April 11, 2009 2:52:00 PM

mai to nahi jaanati, meri didi kah rahi hai ki haradwar shahar me hai ye ....!

  Harkirat Haqeer

Saturday, April 11, 2009 3:17:00 PM

अरे रामप्यारी ...एक रामप्यारी मेरे ब्लॉग पे खम्बा नोचे जा रही है अब तू भी दिमाग खाने लगी...?? नहीं बताती जा....!!

ताऊ कहीं ये जबलपुर का ....छोड़ अब सीमा जी का गलत थोड़े ही हो सकता है ... नैनीताल ही होगा....!!

  आलोक सिंह

Saturday, April 11, 2009 3:24:00 PM

ताऊ मैंने पता लगा लिया है की ये जगह भारत में है और इनमे से किसी शहर की है ,अब शहर का नाम आप छाँट के निकल लो .
जय राम जी की

अबोहर, अलवर, अहमदाबाद, अकोला, अजमेर, अगरतला, अयोध्या, अकबरपुर, अनंतनाग, अमरावती, अमृतसर, अलीगढ, आगरा, आइजोल, आदिलाबाद, आज़मगढ़, आसनसोल, आनंद, आंगलोंग, इलाहाबाद, इटारसी, इरोड, इदुकी, इंदौर, इंफाल, ईटानगर, उन्नाव, उडुपी, उदयपुर, उस्मानाबाद, ऊटी, एटा, एर्नाकुलम, ॠषिकेष,ओरछा,औरंगाबाद, अम्बाला, अंबिकापुर,औरया बिहार शरीफ,कटक, कटरा, कटिहार, कन्याकुमारी, कवरत्ती, कानपुर,कायमगंज, कम्पिल,कन्नौज, कालीकट, काँची, कलकत्ता, कुल्लू, कुर्सियांग, कूचबिहार, कूर्ग, केदारनाथ, कोलकाता, कोट्द्वार्, कोडरमा, कोयंबतूर, कोहिमा, कोरबा, कोचीन, कोल्हापुर, कोच्ची, कोट्टायम, कामख्या, कुरुक्षेत्र, कूर्ग, कलिंपोंग, कालाहांडी,खम्मम, खगड़िया, खुर्जा, गाजीपुर, गंगानगर, गया, गंगटोक, गोरखपुर, गोंडा, ग्वालियर, गुना,गुवाहाटी, गुंटूर, गुड़गाँव, गाँधीनगर, गुरदासपुर, गुमला, गिरीडीह, गौहाटी, गोआलपाड़ा, गोड्डा, गोपालपुर,घाटशिला, घाटमपुर कुचेरा,चुनार, चतरा, चांगलांग, चूड़ाचाँदपुर, चोपन, चेन्नई,चंडीगढ, चंपारण, चाईबासा, चिकमंगलूर, चिपलून, चेन्नई (पहले मद्रास), छिंदवाड़ा, जबलपुर, जमशेदपुर, जलपाईगुड़ी, जलंधर, जलगाँव, जम्मू, जयनगर, जयपुर, जलगाँव, जशपुर, जामताड़ा, जैसलमेर, जोधपुर, जोवाई, जामनगर, झरिया, झारसुगड़ा, झाँसी, झुंझुनू, चिंचवड,ताम्ब्रम, तंजावुर, तिनसुकिया, तिरूनेलवेली, तुमकुर, तुरा, तुएनसांग, तूतीकोरन,दरभंगा, दमोह, दार्जिलिंग, दुमका, दुर्ग, दुर्गापुर, दिल्ली, दीमापुर, देवरिया, देवघर, देहरादून, धनबाद, धर्मशाला, धारवाड़, नई दिल्ली या दिल्ली, नलगोंडा, नरकटियागंज, नागपुर,नागदा,नागरकोइल, नासिक,निम्बाडा ,नीमच,नेल्लूर, नोएडा, नैनीताल, नौगाँव, नांदेड़, नरवर, नजीबाबाद,टाटानगर, टिटलागढ, टीकमगढ, ठाणे, डिंडीगुल, डिब्रूगढ, डोडा, पश्चिम चंपारण, पटना, पलामू, पणजी, पठानकोट, पंतनगर, पंढरपुर, पावापुरी, पीलीभीत, पिथौरागढ, प्रयाग, प्रकाशम, पुरी, पुरुलिया, पुणे, पूर्णिया, पिलानी, पिंजौर, पिपली, पोन्डिचरी, पोर्ट ब्लेयर, फैजाबाद, फिरोजाबाद, फतेहगढ, फतुहा, फरीदाबाद, फैसलाबाद, बंगलोर, बर्धमान, बरौनी, बड़ौदा, बम्बई, बालासोर, बाँसवाड़ा, बाँकुड़ा, बिलासपुर, बीकानेर, बीजापुर, बीदर, बेल्लारी, बेगूसराय,बैतूल, बोकारो, बस्ती, बुलंदशहर, बेरमो, बेलगाँव,भरतपुर , भद्रक, भागलपुर, भिलाई, भिंड भीलवाड़ा, भुवनेश्वर, भुज, भोपाल, मथुरा, मदुरै, मंडी,मन्दसौर, मसूरी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, मिर्जापुर, मीरट, मेहसाणा, मैसूर, मुंबई (बम्बई), मोतिहारी, मोकोकचुआंग, पिंपरी, बिजनौर,मेरठ, मवाना, मीरापुर, यशवंतपुर, रत्नागीरी, रतलाम, रंगारेड्डी, राजकोट, रायगढ, रायबरेली, रायपुर, रायरंगपुर, रामपुर, रामगढ, रामनाथपुरम, रायचूर, रीवा, राजमुंदरी राजौरी, राँची, रुद्रप्रयाग, रोपड़, रोसड़ा, लखनऊ, लद्दाख, लखीमपुर, लखीमपुर-खीरी, लुधियाना, लेह, लोहरदग्गा, लाड़नू , वदोदरा, वल्लभगढ, वर्धा, वाराणसी, वारंगल, वास्को डी गामा, वेल्लूर, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, विलासपुर, विलियमनगर, शिमला, शिलांग, शिमोगा, श्रीकाकुलम, श्रीनगर,शिवसागर, समस्तीपुर, सतारा, सलेम , संबलपुर, साहिबगंज, सिलचर, सिमडेगा,सीकर,सीतापुर, सुंदरगढ, सुपौल, सूरत, सोलन, सोपोर, सेनापति,सोमनाथ, हमीरपुर, हजारीबाग, हरदोई, हम्पी, हाजीपुर, हाफलांग, हासन, हिसार, हल्द्वानी, हल्दिया, हरिद्वार, हापुड़, हैदराबाद, होशियारपुर,होशंगाबाद हनुमानगढ़, सन्त रविदास नगर , वेरावल, त्रिवेन्द्रम, त्रिची, त्रिचुर

  Syed Akbar

Saturday, April 11, 2009 4:22:00 PM

रोप वे, नैनीताल ....

  सतीश चंद्र सत्यार्थी

Saturday, April 11, 2009 4:24:00 PM

नैनीताल का रोपवे

  Syed Akbar

Saturday, April 11, 2009 4:24:00 PM

बायीं ओर से दूसरा हीरामन है.

  आलोक सिंह

Saturday, April 11, 2009 4:35:00 PM

जब इतने सारे लोग नैनीताल कह रहे हैं तो हम भी नैनीताल के साथ है.
ये नैनीताल का रोपवे है बाकि अगर दूसरा शहर है तो मेरी पहले वाली टिपण्णी में से छाँट लीजिये .

  सतीश चंद्र सत्यार्थी

Saturday, April 11, 2009 4:39:00 PM

और रामप्यारी, बाएँ से दूसरे नंबर पर सैम होगा.

  काजल कुमार Kajal Kumar

Saturday, April 11, 2009 5:12:00 PM

@ आलोक सिंह
हा हा हा ..
ओह...कई नाम तो अभी भी बच गए.

  दिगम्बर नासवा

Saturday, April 11, 2009 5:14:00 PM

मंसूरी का रोपवे

  मोहन वशिष्‍ठ

Saturday, April 11, 2009 5:17:00 PM

ताऊ राम राम थमने मेरी घनी राम राम

ताऊ मन्‍नै तो ये रोप वे, नैनीताल दिखै सै बाकी ओडे जाके ई बेरा पाटेगया

  दीपक "तिवारी साहब"

Saturday, April 11, 2009 5:22:00 PM

ताऊ अब अंधी लाटरी लगायेंगे नैनीताल पर.

देखें क्या होता है? बहुत मुश्किल पहेली है आज तो.

और रामप्यारी भी नाराज हो गई है आज. तो नैणीताल ही सही.

  दीपक "तिवारी साहब"

Saturday, April 11, 2009 5:23:00 PM

रामप्यारी का जवाब होगा हीरामन ..क्युंकी फ़ोटो उल्टी आयेगी.

रामप्यारी मेरी माताजी प्रणाम.

  makrand

Saturday, April 11, 2009 5:25:00 PM

it should be nainital ropeway

  makrand

Saturday, April 11, 2009 5:26:00 PM

not very much sure but i will go with nainital

  makrand

Saturday, April 11, 2009 5:27:00 PM

rampyari's answer must be Hiraman
not saim as earlier said

  premlatapandey

Saturday, April 11, 2009 6:03:00 PM

nanital

  Syed Akbar

Saturday, April 11, 2009 6:17:00 PM

शिमला ...

  राज भाटिय़ा

Saturday, April 11, 2009 9:19:00 PM

अरे ताऊ भारत से आक कर जबाब दुंगा, अभी कोन सी जल्दी पडी है,
राम राम जी की

  अविनाश वाचस्पति

Saturday, April 11, 2009 10:49:00 PM

नैनीताल का रोप वे
जहां पर मुझे घोड़े ने
गिराया था वहां से दिखा था।

बांयी ओर से दूसरा सैम
औन कौन

  HEY PRABHU YEH TERA PATH

Saturday, April 11, 2009 11:08:00 PM

आज तो क्षमा ही करे कि मै ताऊ शनीचरी पहेली राऊंड २ अंक ७ मे भाग लेने अन्त मे पहुचा। कारण कुछ ऐसे ही बने कि आज मित्र के चुनावी पहेली सुलझाने उनके चुनावी क्षेत्र मे जय जयकार करने चले गऐ, जीत गऐ तो रामप्यारी कि चॉकलेट को टेक्स फ्रि करवा देगे। दुसरा अगर ताऊ कि पहेली मे इस बार अगर ताज नही मिला तो ताऊ शनीचरी पहेली
पे १०० फिसदी सर्विस टेक्स, टाइम खोटी करने का टेक्स, जरुर लगवा देगे जी...............................! इसे धमकी मत समझना जी यह तो मेरी सलाह है। हमारा राम राम समझो

  प्रकाश गोविन्द

Saturday, April 11, 2009 11:10:00 PM

नैनीताल का रोप-वे

  HEY PRABHU YEH TERA PATH

Saturday, April 11, 2009 11:10:00 PM

ताऊ शनीचरी पहेली राऊंड २ अंक ७" का उत्तर् है शिमला परवानो

  HEY PRABHU YEH TERA PATH

Saturday, April 11, 2009 11:22:00 PM

रामप्यारी थारा कानडा खडा क्यू हुआ है ? ड्रेस तो झकास है, पर चुडिया मेचिग कि नही पहनी ? माथो ढक लेती तो थोडी स्याणी लागती। कोई बिल्लाडो ढूढने मे ताई ने आसाणी होती।

  HEY PRABHU YEH TERA PATH

Saturday, April 11, 2009 11:31:00 PM

रामप्यारी के सवाल का जवाब - सैम

  HEY PRABHU YEH TERA PATH

Sunday, April 12, 2009 1:12:00 AM

मेरा पुराना उत्तर रद्द करे जी। नया उत्तर है नैनिताल रोपवे

  HEY PRABHU YEH TERA PATH

Sunday, April 12, 2009 1:43:00 AM

नैनादेवी के नाम पर पडा नैनिताल। बैरन नामक एक अग्रेज ने इस हील स्टेशन कि खोज कि, वो इतना आकर्षित हुआ कि १८४१ में नैनीताल शहर का निर्माण शुरू हो गया। सबसे पहले बैरन ने अपने लिए एक कोठी बनायी। इसके बाद कुमांऊ के तत्कालीन कमिश्नर लाशिंगटन ने १८४१ में अपने लिए एक कोठी का निर्माण करवाया। नैनीताल तीन ओर पहाड़ों से घिरा है, बीच में झील है। इसका अर्थ है नैनी झील के चारो और शहर बसा है। पुरा नैनिताल वन पहाड़ियों से घिरा हुआ है। १८६७ में शेर का डांडा और १९ सितंबर १८८० को विक्टोरिया होटल के पास भीषण भूस्खलन हुआ। इसमें १५१ लोग मारे गए। मरने वालों में ४३ विदेशी नागरिक भी थे।
रामप्यारी के ब्लोग मे जो क्लु दिया गया है वह हॉकि का मैदान है (नैनिताल)। ठिक उसके पिछे सुन्दर मस्जिद है। इस मैदान मे राम प्यारी के ब्लोग मे LIC OF INDIA का विज्ञापन दिखाई पड रहा है वो अब हटा दिया गया है अब STATE BANK OF INDIA का विज्ञापन ट्न्गा हुआ है। नैनीताल उत्तर प्रदेश के तत्कालीन ग्रीष्मकालीन राजधानी है। प्रर्यटक साफ सफाई का ध्यान नही देने कि वजह से गन्दगी भी दिख जाती है। आबादी बढने के कारण पहाडियो एवम पेडो कि कटाई ने नैनिताल के रुप को नुकशान पहुचा है। अब वो दिन दुर नही जब इन्ह हिल स्टेशनो मे पखे लग जाऐ। कृपया प्रकृति को बचाओ ताकि हमारी भावी पीढी भी इन्ह खुबसुरत वादियो के नजारे को देख सके।
प्रकृति के साथ हम खिलवाड करेगे तो प्रकृति हमे माफ नही करेगी। हम सभी को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा।

  Tarun

Sunday, April 12, 2009 6:42:00 AM

आज तो हमें सबसे पहले आना चाहिये था पहेली देखने, ये रोपवे नैनीताल में है।

रामप्यारी बायें से दूसरा हीरामन बैठा हुआ है।

  ताऊ रामपुरिया

Sunday, April 12, 2009 8:14:00 AM

एक जरुरी सूचना : जवाब देने की स्मय सीमा सूबह दस बजे तक है. कृपया ध्यान रखें.

रामराम.

  ताऊ रामपुरिया

Sunday, April 12, 2009 11:30:00 AM

जरुरी सूचना : जवाब देने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है. रिजल्ट तैयार हो रहा है, जैसे ही तैयार होगा, आज ही प्रकाशित कर दिया जायेगा.

आप सभी प्रतिभागियों का बहुत आभार.

  Gagagn Sharma, Kuchh Alag sa

Sunday, April 12, 2009 12:02:00 PM

गजब है, इतने सीधे सवाल का जवाब किसी को नहीं पता। कोई नैनीताल बता रहा है कोई मसूरी।
अरे भाई यह एक पहाड़ी स्थान का रोप-वे है। नाम है---- :-)

  Gagagn Sharma, Kuchh Alag sa

Sunday, April 12, 2009 12:06:00 PM

दूसरे स्थान की शोभा बढाने की कोशिश मे जनाब सैम हैं।
यह है फोटो का गणित।

  प्रकाश गोविन्द

Sunday, April 12, 2009 2:30:00 PM

ताऊ जी
नमस्कार !

इस बार सब लोग जबरदस्त कनफुजिया गए ! इसका कारण था क्लू में दिखाई दे रहा बोर्ड !

जैसा कि "हे प्रभु यह तेरा पथ" वाले
भाई साहब ने महत्वपूर्ण जानकारी दी कि
वो L.I.C का बोर्ड हट चूका है और अब
वहां S.B.I. का बोर्ड लग गया है !

अगर S.B.I. का बोर्ड दिख गया होता तो
किसी तरह की गलतफहमी नहीं होती और
पहेली का जवाब तुंरत पता चल जाता !

............ बस यही वजह थी
सब गडबडी की ! अतः इस गंभीर तथ्य
को संज्ञान में लेते हुए यह पहेली कैंसल
कर दी जाए !

  डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक

Sunday, April 12, 2009 2:46:00 PM

ताऊनामे के प्रकाशन में, नागा क्यों कर डाली?
क्यों बारह अप्रैल पोस्ट बिना रह गयी है खाली?

  सतीश चंद्र सत्यार्थी

Sunday, April 12, 2009 11:47:00 PM

विजेताओं को हार्दिक बधाई. शास्त्री जी के साक्षात्कार का इंतज़ार रहेगा.
रामप्यारी के सवाल के बारे में कहना चाहूंगा कि इसका उत्तर हीरामन भी हो सकता है और सैम भी. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप बैठने वाले के दृष्टिकोण से क्रमबद्ध करते हैं अथवा दर्शक के दृष्टिकोण से. बैठने वालों के दृष्टिकोण से देखने पर यह क्रम इस प्रकार होगा:-
रामप्यारी - सैम - हीरामन - बीनू फिरंगी
वहीं सामने से देखनेवाले की नजर में यह क्रम इस प्रकार भी रखा जा सकता है -
बीनू फिरंगी - हीरामन - सैम - रामप्यारी

प्रतियोगिता परीक्षाओं में सामान्यतः बैठने वालों के दृष्टिकोण से क्रम अरेंज किया जाता है क्योंकि यह निरपेक्ष होता है. देखने वालों के दृष्टिकोण में भिन्नता हो सकती है क्योंकि इसका उल्लेख नहीं है कि दर्शक (यहाँ फोटोग्राफर) किस दिशा से देख रहा है; सामने से, पीछे से, अथवा साइड से.

खैर यह तकनीकी बातें हैं. वैसे भी रीजनिंग के सवालों का कोई सर्वसम्मत जवाब देना मुश्किल होता है.
पर तुम्हारी पहेली हल करने मन मजा आता है. तुम जल्दी से ठीक हो जाओ.

ताऊ उवाच :-:


विजेट आपके ब्लॉग पर
www.blogvani.com

Followers