आप सबनै शनीचर की राम राम ! नीचै ध्यान तैं देख कै जवाब देणा है ! आज तक की सबसे आसान पहेली है ! कोई बच्चा भी जवाब दे सकता है ! और इस प्रसिद्ध स्मारक को कौन नही पहचानता ? तो जल्दी किजिये और पहेली जीत कर अपने आपको जिनियस सिद्ध किजिये !
सिर्फ़ यह बताना है कि यह कौन कौनसा प्रसिद्ध स्मारक है !
इसका जवाब कल सुबह आपके जागने से पहले आपको मिल जायेगा ! यानि ठीक २४ घन्टे बाद ! तो फ़िर फ़टाफ़ट जवाब दिजिये ! ये है सबसे आसान पहेली ! सिर्फ़ आपको प्रोत्साहन देने के लिये ! अगले शनिवार इतनी आसान पहेली नही आयेगी !
हम चाहते हैं कि सभी जवाब देने वालों का नाम विजेताओ मे शामिल हो ! और विजेताओं के जवाब मय उनकी टीपणियों और फ़ोटो के छापे जायेंगे !
यह शनीचरी पहेली हर शनीवार सुबह प्रकाशित होगी और रविवार को सुबह सुबह जवाब दे दिये जायेंगे ! तो है ना छुट्टी के दिनो का भरपूर मजा घर बैठे !
| इब खूंटे पै पढो :- ताऊ जिस स्कूल मे पांचवी मे फ़ेल होने तक पढा था वहां एक बार इंसपेक्टर आगया और ताऊ की कक्षा मे जाकर बाळकों से सवाल पूछण लाग ग्या ! ताऊ खडा हो के बोला - जी नस्पेटर साब (इन्सपेक्टर साहब) एक मेरे सवाल का जवाब दो तो मैं भी पूछूं ? वो बोला - हां , पूछो बेटे, जरुर पूछो ! ताऊ ने पूछा - जी नटुरे की हिन्दी बताओ ? इन्स्पेक्टर - भाई ये word तो आज तक सुना नही ! चल तू ही बता दे ! ताऊ - आपको इतने सीधे शब्द की हिन्दी नही आती ? नटुरे का मतलब होता है प्रकॄति (nature) ! और क्लास के सब बच्चे हंसने लग गये ! अब इन्स्पेकटर साहब nature का pronunciation नटुरे सुन कर भडक गये और सीधे हैड मास्टर के आफ़िस मे पहुंच कर बोले - ये बच्चों को आप लोग क्या सीखाते हो ? nature का उच्चारण नटुरे करते हैं ? मैं तुम्हारी स्कूल की ऐसी खराब रिपोर्ट बनाऊंगा की तुम्हारे स्कूल की मान्यता खत्म करवा दुंगा ! इब हैड मास्टर बोला - अजी इन्सपेकटर साहब ऐसा जुल्म मत करना , वर्ना इस स्कूल के छात्रों का फ़टुरे (future) खराब हो जायेगा ! |




43 comments:
Saturday, December 20, 2008 5:01:00 AM
मन्ने तो यो फटी-जेब की "बीबी का मकबरा" दीखे है. होने को ताजमहल भी हो सके है मगर होनी नूं सै - होनी तो हो के रहे...
Saturday, December 20, 2008 5:07:00 AM
ताऊ यह तो बीबी का मकबरा है ना !
धन्यवाद , मैं बच्चा ही हूँ |
Saturday, December 20, 2008 7:05:00 AM
ताऊ राम राम,या फ़ोटु तो देखी भाळी लागै है। कोई बच्चा भी जवाब दे सकता है मै तो बुढा ही ठीक हू । पहेली जीत भी गया तो थारै पर आरोप लाग ज्या गा कि गांव आले नै इनाम देवै है।
Saturday, December 20, 2008 7:34:00 AM
ताऊ पहेली में ताजमहल की फोटो लगाकर जबाब देने वालों के लिए तो आसानी कर दी लेकिन इतने सही जबाबों में विजेता का चयन जरुर एक मुश्किल पहेली होगा |
Saturday, December 20, 2008 7:39:00 AM
रे ताऊ, ई तो आगरा का ताजमहल है.
Saturday, December 20, 2008 7:45:00 AM
ताऊ रामपुरिया जी,
ये मन्ने तो औरंगाबाद में ताज महल की कापी वाली इमारत लागे है | बाकी आप जानो :-)
Saturday, December 20, 2008 7:54:00 AM
बीबी का मकबरा !
Saturday, December 20, 2008 8:31:00 AM
ताजमहल है जी, गरीब आदमी का।
औरंगाबाद से पाँच किलोमीटर दूर औरंगजेब की पहली बीबी राबिया-उद्-दुर्रानी की याद में बनाया 'बीबी का मकबरा'।
Saturday, December 20, 2008 8:57:00 AM
इक शहंशाह ने बना के "हसीन ताजमहल" इस दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी है :)
Saturday, December 20, 2008 9:06:00 AM
ताऊ, चक्कर में डाल दिया.. बीबी का मकबरा दिखाते हो...ऒर ताजमहल ढ़ुढ़वाते हो..
Saturday, December 20, 2008 9:41:00 AM
ताऊ रामराम,
देक्खन में तो आगरा का ताजमहल ही दिख रहा है. लेकिन वास्तव में असली वाला ताजमहल नहीं है. नकली ताज है ये तो, क्योंकि असली वाले के पीछे यमुना है ना कि पहाडी. आगे तेरी मर्जी, जो तू बतावेगा, मान लेंगे.
Saturday, December 20, 2008 9:46:00 AM
बीबी का मकबरा
Saturday, December 20, 2008 9:47:00 AM
बच्चे का जबाब : यह बीबी का मकबरा है :)
Saturday, December 20, 2008 10:00:00 AM
इक बात तो पक्का है भईया, ई ताजमहल नहीं है
Saturday, December 20, 2008 10:11:00 AM
ताऊ ये ताजमहल ही है और यह फ़ोटो काफ़ी पुराना है ! आ्जकल ताजमहल और ज्यादा चमचमा रहा है और दुनिया भर की सीक्युरी्टी फ़ोर्स वहां लगी रहती हैं !
पहेली तो सीधी साधी है पर खूंटा बडा जोरदार गाड दिया आज तो ! शिष्य नटुरे और गुरु फ़टुरे वाला !
आपका काम बढिया ..पहेली के साथ बोनस मे खूंटा.. !:)
Saturday, December 20, 2008 10:14:00 AM
अरे ताऊ.. ये ना तो ताजमहल है और ना कुछ और ! ये तो साफ़ साफ़ मीना मस्जिद है !
Saturday, December 20, 2008 10:20:00 AM
इसमे पीछे बांयी तरफ़ पहाडी का एक कोना दिखाई दे रहा है इसका मत्लब ये मीना मस्जिद ही है !
जी पक्के मे मीना मस्जिद है !
Saturday, December 20, 2008 10:23:00 AM
ताऊ इसमे साफ़ साफ़ चार मीनारे दिख रही हैं ! ये और कुछ नही हैद्राबाद की चार मीनार है !
खूंटा जबरदस्त है ! मजा आया ! लाजवाब है नटुरे और फ़टुरे तो !
Saturday, December 20, 2008 11:00:00 AM
पहले पहल तो देख के हमे लगा की ये मुमताज़ आंटी वाला ताज महल है.. पर फिर सोचा की ताऊ इतना भी सयाना नही.. की इतना सिंपल सवाल पूछे.. फिर थोड़ा दिमाग़ लगाया और इसके पिच्छू देखा तो एक पहाड़ी नज़र आई.. और ताज के पास तो कोई पहाड़ी ना है.. वो तो जमना नदी के किनारे बसा है..
तो जी बात ये है की ये है 'बीबी का मकबरा' जिसे की औरंगजेब के शाहबजादे आज़म शाह ने सत्रहवी शताब्दी में अपनी माँ,दिल रास बानो बेगम की याद में बनवाया था.. और ये है औरंगाबाद में...
क्यो ताऊ सही पकड़ा ना हमने...
Saturday, December 20, 2008 11:04:00 AM
ये ताजमेल जैसी कोई चीज दिख री सै, पण पक्का कोनी ठा. आगरा हाळी तो कोनी.
Saturday, December 20, 2008 11:05:00 AM
ताजमहल ही है
Regards
Saturday, December 20, 2008 11:39:00 AM
एक शहंशाह ने बनवा के हँसी ताजमहल हम गरीबों की मुहब्बत का उड़ाया है मजाक :-)
Saturday, December 20, 2008 11:40:00 AM
एक शहंशाह ने बनवा के हँसी ताजमहल हम गरीबों की मुहब्बत का उड़ाया है मजाक..
पर यह ताजमहल नही लगता है असली वाला ..
:-)
Saturday, December 20, 2008 11:42:00 AM
tau ji
ye shayad aurangabad mein stith taj ka duplicate hai ..
ya phir wakai taj ...
in dono mein se jo answer ho use chun lijiye aur mujhe vijeta bana dijiye ....
marji aapki
pls visit my blog for some new poems.
vijay
http://poemsofvijay.blogspot.com/
Saturday, December 20, 2008 11:46:00 AM
ये ताजमहल तो नही है ! ये कोई मुगल शैली की इमारत है ! मुझे तो इसे जामा मस्जिद दिल्ली दिखाई दे रही है !
Saturday, December 20, 2008 11:53:00 AM
ताज महल -सा दीख रहा है। पर लगता हैदराबादी चारमिनार है। अब आगे खुदा जानें।
खूंटॆ अच्छा लिखा है।।
Saturday, December 20, 2008 12:18:00 PM
बीबी का मकबरा तो न है ये....लाग तो यूँ ही रिया है,,,आगे बेरा कोणी...
नीरज
Saturday, December 20, 2008 1:03:00 PM
मुझे तो एनेमेटेड लग रहा है- जो भी है.
Saturday, December 20, 2008 2:06:00 PM
बीबी का मकबरा सही है - ताजमहल भी बीबी का ही मकबरा है!
Saturday, December 20, 2008 2:17:00 PM
jawab hai-बीबी का मकबरा
बीबी क मकबरा का निर्माण मुगल बादशाह औरंग़ज़ेब के शहजा़दे आज़मशाह ने, अंतिम सत्रहवीं शताब्दी में करवाया था। यह उसकी माता, एवं औरंगजेब की बेगम, दिलरास बानो बेगम की याद में बनवाया गया था। यह ताजमहल की आकृति पर बनवाया गया था। यह औरंगाबाद, महाराष्ट्र में स्थित है। यह मकबरा अकबर एवं शाहजहाँ के काल के शाही निर्माण से अंतिम मुगलों के साधारण वास्तुकला के परिवर्तन को दर्शाता है। ताजमहल से तुलना के कारण ही यह अपेक्षा का कारण बना रहा।
--waise jisey maluum nahin hai wo yah sochega ki 'tajmahal sardi mein sikud' gaya hai...
der ho gayee jawab likhne mein-agli baar dhnywa rakhengey--
jai Raam ji ki--
Saturday, December 20, 2008 2:45:00 PM
ताऊ! यो ओरंगाबाद (महाराष्ट्र) आला 'बीवी का मकबरा' सै.
Saturday, December 20, 2008 3:01:00 PM
ताऊ यह मुगलो को कोई काम तो था नही,बस लडते रहते थे,पहले दुसरो से लडे फ़िर घर बालो से , फ़िर सय मिल गया तो मंदिर तोडने शुरु कर दिये, ओर ज्यादा समय मिला तो अपनी बीबी की चमचा गिरी शुरु कर दी, ऒरंगजेब के बेटॆ आजमशाह ने तो झट से **बीबी का मकबरा** ही बनाबा दिया, ओर वो भी अपनी मां के नाम से दिलरास बानो बेगम ताकि मां बाप खुश हो कर गद्दी इसे तोहफ़े मे दे देगे.
ओर भाई मुझे तो इस पहेली का हल मालुम नही, लगता है कोई नयी चीज बन गई है , लेकिन यह खुटां बहुत कमाल का है, अब तो मुझे भी फ़टुरे भी पहेली लगते है,
राम राम जी की
Saturday, December 20, 2008 3:08:00 PM
फटुरे-नटुरे लाजवाब, पहेली के जवाब में बस ये कि ताजमहल तो नहीं है ये।
Saturday, December 20, 2008 6:10:00 PM
वैसे जी ना हमने ताजमहल देखा है ना ही बीबी का मकबरा। वैसे ये ताजमहल तो नही लगता हैं। अब बचा बीबी का मकबरा तो वही होगा जी। हमें तो नटुरे अच्छा लगा जी।
Saturday, December 20, 2008 6:37:00 PM
बीबी का मकबरा ही है
बाकी ताऊ यो थारी बात ठीक कोनी। अगर पहेली में फोटो दे रहे हो तो कम से कम फोटो का नाम तो मत हटाओ या फिर कौन बनेगा करोडपति की तरह तीन लाईफलाईन चालू कर दियो बाकी यो बीबी का मकबरा ही सै। और रही अल्पना जी का जवाब मेरा जवाब है। मैंने भी पहेली का परिणाम आज घोषित कर दिया हे आकर जरा विजेताओं को बधाई दें सभी
Saturday, December 20, 2008 6:59:00 PM
बीबी का मकबरा औरंगाबाद में
http://www.sawf.org/newedit/edit08302004/aurangzeb5.jpg
ये है लिंक फोटो भी मिल जाएगा
Saturday, December 20, 2008 7:09:00 PM
ताजमहल गरीब आदमी का!!!
औरंगजेब की बीबी की याद में बनाया
'बीबी का मकबरा'
नटुरे और फ़टुरे !!!!!!!!!
खूंटा जबरदस्त है!मजा आया!
Saturday, December 20, 2008 7:39:00 PM
बीबी का मकबरा!!
Saturday, December 20, 2008 8:34:00 PM
...ताज तेरे लिए मज़हारे उल्फत ही सही
इक शहनशाह ने अपनी दौलत का सहारा लेकर
हम गरीबों की मुहब्बत का उडाया है मज़ाक
Saturday, December 20, 2008 9:20:00 PM
हमारा वोट भी "बीबी का मकबरा " के लिए!
Saturday, December 20, 2008 9:22:00 PM
ताऊ ये इमारत तो बीबी का मकबरा ही लग रहा है,
और एक बात और खूंटे पर ये रह गया कि
ये इंसपेक्टर और हेडमास्टर , ताऊ की तरह मतुरे [mature ]नहीं थे वरना कहानी और होती
Monday, December 22, 2008 1:31:00 AM
ताऊ म्हारे को तो यो बंगलादेश वाला नकली ताज लाग्यो सा।
Monday, December 22, 2008 1:37:00 AM
ताऊ म्हारे को तो यो बंगलादेश वाला नकली ताज लाग्यो सा।
Post a Comment