उडनतश्तरी का संदेश हम सब के लिये

पिछले सप्ताह से सब परेशान थे कि अचानक ऊडनतश्तरी यानि गुरुदेव समीर जी किधर गायब हो गये ? और स्वाभाविक ही है कि अगर कोई पोस्ट लिखी जाये और उस पर समीर जी की टिपणी ना हो तो ये पोस्ट लिखने वाले नये या मेरे जैसे सामान्य ब्लागर  के लिये तो बहुत निराश करने वाली बात है पर उस पोस्ट पर समीर जी की टिपणी का ना होना  ब्लागिंग के शीर्ष पुरुष आदरणीय ज्ञानदत्त जी पान्डेय को भी आश्चर्यचकित करती है !

 

अभी १३ दिसम्बर को उन्होने एक बडी मस्त चकाचक पोस्ट लिखी "ढिंचक लेखन" !

देखिये इस पोस्ट की चंद लाईने :-

 

"अभी अभी एक नये ब्लॉग की खबर चिठ्ठाजगत ने दी है अपनी ई मेल के माध्यम से। ब्लॉग है – मेरी कलम, मेरे जज्बात। मैं चला गया पोस्ट पर। तीन कमेण्ट थे। मैने सोचा एक उड़न तश्तरी (समीर लाल) का अवश्य होगा। पर नहीं। पहला कमेण्ट रोमनागरी में किसी सिम्मी जी का था।

 

अब दो चीजें – समीर लाल जी से पहले हम कैसे पहुंच गये नये ब्लॉग पर! और दूसरे, इतना बढ़िया टिप्पणी मेरी किसी पोस्ट को क्यों न मिल सकी अब तक? "


samIrlal jijpg कहने का मतलब ये कि हर आदमी समीर जी की अनुपस्थिति को बडी शिद्दत से महसूस करता है ! और ऐसा नही है कि सिर्फ़ हम ही महसूस करते हैं बल्कि वो भी ऐसा ही महसूस करते हैं जब वो किन्ही निजी कारणों वश हमारे बीच नही रहते !


तभी तो आज रात को करीब दस बजे उनका फ़ोन आया कि ताऊ आप तो सो गये होगे ? हमने कहा कि गुरुदेव आपने ये ब्लागिंग की दीक्षा दे दी है सो अभी से सोने का क्या काम ? अभी तो ताई ने डिनर भी नही खिलाया है !


जैसा कि उनका विनम्र स्वभाव है उन्होने ये सूचना आप सब तक पहुंचाने के लिये कहा है कि एक तो उनको अभी नेट कनेक्शन मे बडी दिक्कत है सो वो हम सब के  साथ सम्पर्क नही कर पा रहे हैं !


दुसरे उनके चिरंजीव ( बेटे ) की शादी २५ दिसम्बर की है सो उसकी तैयारियों मे उनकी अति व्यस्तता है इस वजह से भी वो अभी ब्लागिन्ग से दूर हैं और हम सबको मिस करते हैं ! २८ या २९ दिसम्बर को वो शादी विवाह के कार्य क्रमों से निवृत हो कर हम सब के बीच पुर्व वत नियमित रहेंगे !


श्री गणेश जी उनके पुत्र के विवाह समारोह के सब कार्य क्रमों को बडे आनन्द पुर्वक सम्पन्न करवायेंगे ऐसी गणेश जी से प्रार्थना है ! उनके चिरंजीव (पुत्र) और होने वाली पुत्र वधु को अग्रिम में शादी की अनन्त शुभकामनाएं और आशिर्वाद ! उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय और मंगल मय हो यही प्रभु से प्रार्थना !

 

 

इब खूंटे पै पढो :-

भाई यो बात सै तब की जब ताऊ बस कंडक्टरी करता था !  ताऊ की हो गई किसी तरियां शादी ! इब सुहाग रात आले दिन ताई खटिया के बीच म्ह घूंघट काढकै बैठी थी ! ताऊ कमरे म्ह पहुंचा और ताई को खटिया कै बिचालै म्ह बैठी देख कै बोल्या -
अरे थोडी सी परै नै हो ले , आडे एक सवारी और बैठेगी !

39 comments:

  दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi

Wednesday, December 17, 2008 6:33:00 AM

खुश खबर है, जी! घर में बहू लाने के लिए समीर जी को बधाई।

  हिमांशु

Wednesday, December 17, 2008 6:36:00 AM

"उनके चिरंजीव (पुत्र) और होने वाली पुत्र वधु को अग्रिम में शादी की अनन्त शुभकामनाएं और आशिर्वाद ! उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय और मंगल मय हो यही प्रभु से प्रार्थना !"

इस सूचना का धन्यवाद.

  उन्मुक्त

Wednesday, December 17, 2008 7:37:00 AM

समीर जी को बधाई। आपको धन्यवाद इस खबर के लिये।

  नितिन व्यास

Wednesday, December 17, 2008 8:16:00 AM

समीर जी को बधाईयां! संदेशा देने के लिये शुक्रिया।
"अरे थोडी सी परै नै हो ले , आडे एक सवारी और बैठेगी !" मजा आ गया

  Smart Indian - स्मार्ट इंडियन

Wednesday, December 17, 2008 8:24:00 AM

शुभ कामनाएं!

  नारदमुनि

Wednesday, December 17, 2008 8:25:00 AM

mangal kamnayen. narayan narayan

  Arvind Mishra

Wednesday, December 17, 2008 8:40:00 AM

समीर जी को मैं शुभकामनाएं पहले ही दे चुका हूँ और आप की कंडकटरी वाली बात पर आगे ठीक उसी रात आपकी लट्ठ तुडाई शुरू हो गयी थी ये भी तो बताओ ताऊ !

  लावण्यम्` ~ अन्तर्मन्`

Wednesday, December 17, 2008 8:59:00 AM

अरे ये तो समूचे हिन्दी ब्लोग जगत के लिये बडी खुशी के समाचार हैँ -
और ताऊ जी का शुक्रिया !!
समीर भाई तथा सौ. साधना भाभी जी की पुत्रवधु के आगमन पर हार्दिक बधाइयाँ हो जी :-))
...बहुत स्नेह सहीत .
-लावण्या

  P.N. Subramanian

Wednesday, December 17, 2008 9:01:00 AM

आपकीए मध्यम से समीर जी को बधाइयाँ और उनके पुत्र तथा होने वाले पुत्र वधू को शुभाषीश.

  ranjan

Wednesday, December 17, 2008 9:21:00 AM

तभी सोचे समीर जी कहां गायब हो गये.. दिसम्बर का इंतजार रहेगा.. और ताऊ धन्यवाद यह समाचार लाने के लिये..

  PD

Wednesday, December 17, 2008 9:26:00 AM

बधाई वगैरह बाद में.. पहले हमारा न्योता कहाँ है?? :)

  संगीता पुरी

Wednesday, December 17, 2008 9:47:00 AM

मेरी ओर से भी समीर लाल जी के चिरंजीव (पुत्र) और होने वाली पुत्र वधु को अग्रिम में शादी की अनन्त शुभकामनाएं और आशिर्वाद !

  seema gupta

Wednesday, December 17, 2008 9:55:00 AM

श्री गणेश जी उनके पुत्र के विवाह समारोह के सब कार्य क्रमों को बडे आनन्द पुर्वक सम्पन्न करवायेंगे ऐसी गणेश जी से प्रार्थना है ! उनके चिरंजीव (पुत्र) और होने वाली पुत्र वधु को अग्रिम में शादी की अनन्त शुभकामनाएं और आशिर्वाद ! उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय और मंगल मय हो यही प्रभु से प्रार्थना !
"ताऊ जी अपनी इस प्राथर्ना मे हमे भी शामिल कर लीजिये समीर जी को बधाई।"

regards

  रंजना [रंजू भाटिया]

Wednesday, December 17, 2008 10:11:00 AM

समीर जी , साधना जी को बधाई ....संदेशा देने के लिये शुक्रिया।

  अल्पना वर्मा

Wednesday, December 17, 2008 10:23:00 AM

ओहो ,तभी मुझे भी अपनी नयी पोस्ट पर समीर जी की टिप्पणी दिखायी नहीं दे रही हैं.
बेटे की शादी की तैयारी में व्यस्त हैं.बहुत अच्छी ख़बर है.
उनके पुत्रऔर होने वाली पुत्र वधू को अग्रिम में शादी की अनन्त शुभकामनाएं और बधाईयाँ .
सूचना के लिए आप का धन्यवाद.

  Anil Pusadkar

Wednesday, December 17, 2008 10:57:00 AM

समीर जी को बधाई और आपका आभार सूचना देने के लिये।

  Parul

Wednesday, December 17, 2008 11:04:00 AM

badhaayi..badhaayii

  नीरज गोस्वामी

Wednesday, December 17, 2008 11:14:00 AM

बहुत आग्रह से बुलाया है उन्होंने...ये उनका बड़प्पन और प्रेम है जो वो ऐसे सब को फ़ोन कर कर के बुला रहे हैं...आज की दुनिया से तो ब्लॉग की दुनिया लाख अच्छी है जहाँ इतना अपनापा है...हम जा तो नहीं पाएंगे जबलपुर लेकिन आशीर्वाद तो वहां जरूर पहुंचेगा...इश्वर होने वाले नव दंपत्ति को सदा सुखी रखे...
नीरज

  दीपक "तिवारी साहब"

Wednesday, December 17, 2008 11:27:00 AM

समीर जी को पुत्र परिणयोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं !

और खून्टे की सुहागरात के लिये ताऊ को हार्दिक बधाई ! पहली ही रात ताई को परे हटले कहने का नतीजा देख लिया ना ? अब सारी उम्र ताई के लठ्ठ खाओ !

  makrand

Wednesday, December 17, 2008 11:29:00 AM

समीर जी को हार्दिक बधाईयां जी !

  सुशील कुमार छौक्कर

Wednesday, December 17, 2008 11:37:00 AM

वाह क्या खुशखबरी दी है। अजी हमारी तरफ से उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं।

  डा. अमर कुमार

Wednesday, December 17, 2008 11:45:00 AM


मेरी शुभकामनायें व बधाई वाया ताऊ पहुँचे..
प्रतीक्षा है, उनके लौट कर आने की...
वह तो पल पल ब्लागिंग का मसाला सँजो रहे होंगे !

  कविता वाचक्नवी

Wednesday, December 17, 2008 12:29:00 PM

आपके माध्यम से खोज खबर मिल गई, अच्छा रहा।

उन्हें सपरिवार इस मंगलकार्य के सुसंपन्न होने के लिए शुभकामनाएँ व बधाई।

वैसे एक बात मजे की है, कि उसी दिन यानि २५ दिसम्बर को हमारे विवाह के २५ साल पूरे हो रहे हैं। सो, हम भी उस दिन सेलेब्रेशन वाले मूड में रहेंगे.

एन्जॊय....

  बवाल

Wednesday, December 17, 2008 1:14:00 PM

वाह ताऊजी ! क्या बेहतरीन और सुखद सन्देश लाए हैं आप हम सबके लिए उड़न तश्तरी (होने वाले स्वशुर और दद्दू) का. और आप सब ब्लागर्स की जानिब से, दूल्हे के लिए सेहरा पढ़ने को हम तो मौजूद रहेंगे ही, ब-फ़ज़्ले-गनेश भगवान.
जय श्री हरि.

  बवाल

Wednesday, December 17, 2008 1:22:00 PM

और ताऊजी,

तुमनै
(आडे एक सवारी और बैठेगी)
जा बात तौ भौतई मजेदार कही आर. हंसत हंसत लोट्पोट भए जा रै हते.

  विनीता यशस्वी

Wednesday, December 17, 2008 1:32:00 PM

Udadn Tasatri ji ke comment maine bhi bahut miss kiye kuki sare comments ke beech mai ek comment unka avshya hota hi hai.

unko bahut shubhkaamnaye.

  दिगम्बर नासवा

Wednesday, December 17, 2008 2:01:00 PM

समीर जी को बहुत बहुत बधाई

और ताऊ नामा घना ई चोक्खा से
ताई ने म्हारी राम राम

  विवेक सिंह

Wednesday, December 17, 2008 4:01:00 PM

मतलब समीर जी के घर में एक सवारी और बढ जाएगी . भई मुबारक हो समीर जी ! ताऊ का आभार !

  परमजीत बाली

Wednesday, December 17, 2008 4:31:00 PM

समीर जी को बधाई। आपको धन्यवाद इस खबर के लिये।

  मोहन वशिष्‍ठ

Wednesday, December 17, 2008 5:37:00 PM

श्री गणेश जी उनके पुत्र के विवाह समारोह के सब कार्य क्रमों को बडे आनन्द पुर्वक सम्पन्न करवायेंगे ऐसी गणेश जी से प्रार्थना है ! उनके चिरंजीव (पुत्र) और होने वाली पुत्र वधु को अग्रिम में शादी की अनन्त शुभकामनाएं और आशिर्वाद ! उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय और मंगल मय हो यही प्रभु से प्रार्थना !

जय श्री राम
जय श्री राम

  नरेश सिह राठौङ

Wednesday, December 17, 2008 5:46:00 PM

ताऊ आपको धन्यवाद सूचना के लिये, और समीर जी के पुत्र तथा होने वाले पुत्र वधू को ढेर सारी शुभाषीश.

  mahashakti

Wednesday, December 17, 2008 7:43:00 PM

बहुत बहुत बधाई

  Shastri

Wednesday, December 17, 2008 9:16:00 PM

अभी दस मिनिट पहले ही समीर जी से और उनके चिरंजीव से अलग अलग बात हूई !

यह एक रहस्य रख रहा हूँ कि नये नवेले पति पत्नि केरल पधारेंगे.

समीर जी भी !!

अत: जल्दी ही इन सब से आमने सामने मुलाकात होगी.

हां ताऊ जी, वह कंडक्टर वाला जोक तो गजब है. शुक्र है कि यह नहीं कहा कि जानना सीटों पर जाकर बैठो !!

सस्नेह -- शास्त्री

  अशोक पाण्डेय

Wednesday, December 17, 2008 10:06:00 PM

इस शुभ दिन के लिए समीर भाई को हार्दिक बधाई और आपको धन्‍यवाद।

  अविनाश वाचस्पति

Wednesday, December 17, 2008 11:04:00 PM

शुभ कामना के साथ

ब्‍लॉग भावना के साथ
दिल खुश कर दित्‍ता

घर में बहू लाने के लिए

उड़नतश्‍तरी की यह

तश्‍तरी भी अच्‍छी लगी

बबधाई।

  राज भाटिय़ा

Thursday, December 18, 2008 12:30:00 AM

समीर भाई को हार्दिक बधाई ,पुत्र ओर पुत्र वधु को आशिर्वाद ! उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय और मंगल मय हो.
ताउ रामपुरिया का भी धन्यवाद.लड्डू पहुचाने का
राम राम जी की

  Udan Tashtari

Thursday, December 18, 2008 5:42:00 AM

आप सभी का शुभकामनाओं और बधाई संदेश के लिए बहुत बहुत आभार.

@ शास्त्री जी
बेटा बहू तो शादी के तुरंत बाद ही केरल आने वाले हैं.

हम जनवरी अंत में आने का प्लान करते हैं.

आपके निमंत्रण के लिए आभार.


@PD

घर में अलग से न्यौता कैसा? चले आओ!!!


@ ताऊ

धन्यवाद इस प्रसारण के लिए.

  प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर

Thursday, December 18, 2008 7:13:00 AM

चिरंजीव (पुत्र) और होने वाली पुत्र वधु को अग्रिम में शादी की शुभकामनाएं !!!!!!!
उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय और मंगल मय हो यही प्रभु से प्रार्थना !!!!!

  Dr. Vijay Tiwari "Kislay"

Monday, December 29, 2008 2:06:00 PM

ब्लागर्स साथियों की खुशी जब इतनी है तो भाई समीर जी कितने खुश नहीं होंगे, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है,
मैं समीर-साधना जी और नव युगल को हार्दिक बधाई विवाह मंडप में पहले ही दे चुका हूँ , इस चर्चा के माध्यम से एक बार पुनः ढेर साड़ी बधाइयां
डॉ . विजय तिवारी " किसलय "
जबलपुर

ताऊ उवाच :-:


विजेट आपके ब्लॉग पर
www.blogvani.com

Followers