हरियाने का आदमी जब भी कुछ बोलता है तो ये लगता है की पत्थर मार रहा है ! पर ये हवा पानी का ही असर है ! हमारे महामहिम श्री बलराम जी झाखड साहब मोजुदा दौर के उन राजनीतिज्ञों में से हैं जो बहुत ही सुसंस्कृत और विद्वान् हैं ! और शायद ये कम ही लोगों को पता होगा की महामहिम संस्कृत के प्रकांड विद्वान् हैं ! इनके बोलने के अंदाज से आप ये मत समझ लेना की ये रूखे सूखे हैं ! इनके बराबरी का कोई राजनीतिज्ञ मुझे दिखाई नही देता जो इतना प्रकांड विद्वान् और सरल आदमी हो ! मैं तो इनके स्वभाव से बहुत पुराने जमाने से परिचित हूँ ! अपनी और से इन्होने नौकरशाही को सुधारने की बड़ी कोशिशें की हैं ! और इनका अंदाजे बयाँ देख कर आप भी दाद देंगे की आज भी कोई तो है, जो किसी से डरता नही ! और ऎसी बातें सिर्फ़ वही बोल सकता है जिसका ख़ुद का दामन पाक साफ़ हो !
कृपया इमेज पर चटका लगा कर आज के अखबार की ख़बर पढ़े !
और
बस मे ज्यादा भीड़ हो रही थी और कुछ सवारियां दरवाजे के बाहर लटक रही थी ! कंडक्टर नै आके जोर से आवाज लगाई -- कृपया भीतर नै आके मर ल्यो ! नही तो बाहर ही टपक के मर ल्योगे !




5 comments:
Tuesday, July 01, 2008 5:11:00 AM
आश्चर्य भरी खुशी हुई कि आज के राजनीतिज्ञों में भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो खुदा की लाठी में यकीन रखते हैं.
Tuesday, July 01, 2008 5:13:00 AM
पढ़कर आश्चर्य भरी खुशी हुई कि आज के राजनीतिज्ञों में भी ऐसे लोग हैं जिन्हें खुदा की लाठी में यकीन है.
Tuesday, July 01, 2008 5:22:00 AM
बलराम जाखड़ जी के ज्ञान का आभास ही और मुलाकात भी.
वाकया मजेदार सुनाया.
Saturday, July 05, 2008 7:08:00 PM
Sunday, July 06, 2008 9:11:00 AM
ताउ यो ही तो हरयाणा का पानी सै !
पर भैंस के आगे चाहे बीन बजाओ या डंडे मारो ,
भैंस को कोई फर्क ना पडता !
Post a Comment